Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारण से लापता हुई नौवीं की दो छात्राएं 48 घंटे बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिली, जांच में जुटी पुलिस

    Updated: Mon, 01 Jun 2026 01:35 PM (IST)

    सारण के तरैया से लापता हुई नौवीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राएं 48 घंटे बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सकुशल मिलीं। आरपीएफ ने उन्हें संदिग्ध अवस्था में पाया ...और पढ़ें

    दिल्ली रेलवे स्टेशन

    दिल्ली रेलवे स्टेशन

    HighLights

    1. तरैया से नौवीं की दो छात्राएं 48 घंटे बाद मिलीं।

    2. दिल्ली रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने उन्हें सकुशल बरामद किया।

    3. पुलिस छात्राओं के दिल्ली पहुंचने के कारणों की जांच कर रही है।

    संवाद सूत्र, तरैया (सारण)। थाना क्षेत्र से लापता हुईं नौवीं कक्षा की दो नाबालिग छात्राएं 48 घंटे बाद दिल्ली रेलवे स्टेशन पर सकुशल बरामद कर ली गईं। दोनों छात्राओं को संदिग्ध परिस्थितियों में घूमते देख रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने अपने संरक्षण में लिया। सूचना मिलने के बाद तरैया थाना की पुलिस टीम उन्हें वापस लाने के लिए दिल्ली रवाना हो गई है।

    जानकारी के अनुसार, दोनों छात्राएं शनिवार की सुबह विद्यालय जाने के लिए अपने-अपने घरों से निकली थीं, लेकिन छुट्टी के बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी उनका कोई पता नहीं चलने पर स्वजन ने तरैया थाना में आवेदन देकर उनकी बरामदगी की मांग की थी। इसके बाद पुलिस छात्राओं की तलाश में जुट गई थी।

    दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग छात्राएं अकेले घूम रही

    सोमवार को सूचना मिली कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर दो नाबालिग छात्राएं अकेले घूम रही हैं। आरपीएफ ने पूछताछ के दौरान उनकी पहचान की और संबंधित स्वजनों को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही एक छात्रा का भाई दिल्ली पहुंचा और उसकी पहचान की पुष्टि की।

    पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि दोनों छात्राओं के बीच गहरी मित्रता थी। विद्यालय स्तर पर भी उनकी घनिष्ठता की जानकारी पूर्व में स्वजन को दी गई थी। ऐसे में यह जानने की कोशिश की जा रही है कि किन परिस्थितियों में दोनों छात्राएं घर और विद्यालय छोड़कर दिल्ली पहुंच गईं।

    खबरें और भी

    वापस लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी

    थानाध्यक्ष ने बताया कि छात्राओं को पुलिस अभिरक्षा में वापस लाकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर उनके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस का मानना है कि छात्राओं के बयान के बाद पूरे घटनाक्रम की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि मार्च 2026 में भी क्षेत्र से दो छात्राओं के लापता होने का मामला सामने आया था। हालांकि इस बार दोनों छात्राओं के सुरक्षित मिलने से स्वजनों ने राहत की सांस ली है, लेकिन उनके दिल्ली पहुंचने के कारणों को लेकर जांच जारी है।