यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Saran News: सारण पुलिस ने जारी की 22 कुख्यात बदमाशों की लिस्ट, इनाम की राशि भी घोषित
Saran News सारण पुलिस ने लंबे समय से फरार कुख्यात बदमाशों की गिरफ्तारी का अभियान तेज करते हुए 22 टॉप बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। इ ...और पढ़ें

HighLights
- सारण पुलिस ने 22 कुख्यात बदमाशों पर इनाम घोषित किया
- इनाम की राशि 50 हजार, 25 हजार एवं 10 हजार निश्चित है।
जागरण संवाददाता, छपरा। Saran News: सारण पुलिस ने लंबे समय से फरार कुख्यात बदमाशों की गिरफ्तारी का अभियान तेज करते हुए 22 टॉप बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए इनाम घोषित किया है। इनाम की राशि 50 हजार, 25 हजार एवं 10 हजार निश्चित है।
सूची में 6 बदमाशों की गिरफ्तारी में सहयोग करने अथवा उनका सुराग देने वाले व्यक्ति को 50 हजार, 14 बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए 25हजार तथा दो बदमाशों पर 10- 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।
जिन कुख्यात बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए सारण पुलिस द्वारा 50 हजार का इनाम रखा गया है उनमें सारण जिले के भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी गांव निवासी सौरभ सिंह पिता अखिलेश सिंह, मांझी थाना क्षेत्र के मुबारकपुर गांव निवासी गदर सिंह पिता लालू सिंह, सोनपुर थाना क्षेत्र के भरपुरा निवासी अनु सिंह पिता केदार सिंह आदि शामिल है।