सारण पुलिस ने नवजात शिशु चोरी का मामला सुलझाया, 6 गिरफ्तार; बच्चा सुरक्षित बरामद
सारण पुलिस ने मढ़ौरा में नवजात शिशु चोरी के एक सनसनीखेज मामले का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। 12 नवंबर 2025 को हसनपुरा से चोरी हुए बच्चे को सकुशल बरामद ...और पढ़ें
-1769855262268_m.webp)
पुलिस ने बरामद किया बच्चा। (जागरण)
HighLights
सारण पुलिस ने नवजात शिशु चोरी का खुलासा किया।
छह अभियुक्त गिरफ्तार, बच्चा सकुशल बरामद हुआ।
पुलिस टीम को सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, मढ़ौरा (सारण)। नवजात शिशु चोरी के एक सनसनीखेज मामले का सारण पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने चोरी किए गए नवजात शिशु को भी सकुशल बरामद कर लिया है। यह जानकारी ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने बताया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 नवंबर 2025 को हसनपुरा निवासी वादी किरन देवी के द्वारा नवजात शिशु को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया था। इस संबंध में मढ़ौरा थाना कांड संख्या-746/25 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नरेश पासवान के नेतृत्व में गठित विशेष टीम में थानाध्यक्ष अजय कुमार व अन्य अधिकारियों के द्वारा तकनीकी एवं मानवीय साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए इस कांड का सफल उद्भेदन किया गया।
पुलिस ने पहले चार अभियुक्तों हसनपुरा निवासी गोविन्द राम, विकास कुमार, अमनौर के झखरी निवासी सोनु कुमार व तरैया के डेवढ़ी निवासी सोनू कुमार को न्यायिक हिरासत में भेजा था, जिनकी निशानदेही पर दो अभियुक्तों मधेपुरा के बरेली निवासी पप्पू साह व समस्तीपुर के मोहनपुर बघरा निवासी अंटु राय की गिरफ्तारी हुई।
मधेपुरा से बरामद हुआ शिशु
गिरफ्तार अभियुक्तों की निशानदेही पर नवजात शिशु को मधेपुरा जिले के बिहरा गांव स्थित एक घर से सकुशल बरामद किया गया। इस कांड में कुल छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है।
खबरें और भी
पुलिस ने इस कार्रवाई में प्रयुक्त बोलेरो वाहन, नगद 30 हजार रुपये सहित अन्य सामग्री भी बरामद की है। सारण पुलिस ने बताया कि आमजन की सुरक्षा के प्रति वह पूरी तरह प्रतिबद्ध है और इस तरह के अपराधों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। पुलिस टीम द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें पुरस्कृत भी किया जाएगा।