विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सारण शिक्षक MLC चुनाव का बजा बिगुल: 23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को आएंगे नतीजे

Published: Tue, 22 Sep 2026 05:18 PM (IST)

बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। 23 अक्टूबर को ...और पढ़ें

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: 23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को परिणाम (AI Generated Image)

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव: 23 अक्टूबर को वोटिंग, 27 को परिणाम (AI Generated Image)

HighLights

  1. सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव का कार्यक्रम जारी।

  2. 23 अक्टूबर को मतदान, 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

  3. 3,824 शिक्षक मतदाता अपने प्रतिनिधि चुनेंगे।

जागरण संवाददाता, छपरा। बिहार विधान परिषद के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव का कार्यक्रम जारी हो गया है। भारत निर्वाचन आयोग के अनुसार 23 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। 27 अक्टूबर को मतगणना होगी।

चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है। आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, 29 सितंबर को चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी।

प्रत्याशी छह अक्टूबर तक पर्चा दाखिल कर सकेंगे। सात अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी, जबकि नौ अक्टूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। चुनाव प्रक्रिया 31 अक्टूबर तक पूरी की जानी है।

इस संबंध में डीएम वैभव श्रीवास्तव ने अपने कार्यालय में मंगलवार को प्रेस वार्ता कर पूरे कार्यक्रम की डिटेल्स जानकारी दी। उन्होंने कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराया जायेगा।

पांच जिलों में फैला है शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र

सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सारण के अलावा सिवान, गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण और पूर्वी चंपारण जिले शामिल हैं। इन जिलों के निर्धारित अर्हता वाले शिक्षक मतदाता अपने प्रतिनिधि का चुनाव करेंगे।

वर्तमान विधान पार्षद आफाक अहमद समेत बिहार की संबंधित आठ विधान परिषद सीटों के सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है।

निर्वाचन प्रक्रिया के लिए सारण प्रमंडल के आयुक्त को निर्वाची पदाधिकारी बनाया गया है, जबकि संबंधित जिलों के जिलाधिकारी सहायक निर्वाची पदाधिकारी की भूमिका में रहेंगे।

शिक्षक मतदाता ही डालेंगे वोट

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में सामान्य चुनाव की तरह सभी मतदाता मतदान नहीं करते हैं। निर्धारित अर्हता पूरी करने वाले शिक्षक ही मतदाता सूची में शामिल होते हैं। विधान परिषद के ऐसे निर्वाचन में वरीयता आधारित मतदान प्रणाली का प्रावधान है। सारण जिले में 20 मतदान केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

जिलाधिकारी द्वारा जारी सूची के अनुसार कुल 3,824 शिक्षक मतदाता मतदान करेंगे। इनमें 3,076 पुरुष और 748 महिला मतदाता हैं।

क्र. मतदान केंद्र पुरुष महिला कुल
1 जीसीएलआर कार्यालय छपरा सदर 77 26 103
2 एकमा अंचल कार्यालय, एकमा 142 17 159
3 मांझी अंचल कार्यालय, मांझी 169 31 200
4 रिविलगंज अंचल कार्यालय, रिविलगंज 168 73 241
5 बनियापुर अंचल कार्यालय, बनियापुर 143 16 159
6 लहलादपुर अंचल कार्यालय, लहलादपुर 41 10 51
7 गड़खा अंचल कार्यालय, गड़खा 218 36 254
8 परसा अंचल कार्यालय, परसा 138 18 156
9 नगरा अंचल कार्यालय, नगरा 81 26 107
10 मकेर अंचल कार्यालय, मकेर 61 5 66
11 जलालपुर अंचल कार्यालय, जलालपुर 158 29 187
12 मढ़ौरा अंचल कार्यालय, मढ़ौरा 140 13 153
13 मशरक अंचल कार्यालय, मशरक 125 17 142
14 तरैया अंचल कार्यालय, तरैया 53 7 60
15 पानापुर अंचल कार्यालय, पानापुर 23 4 27
16 इसुआपुर अंचल कार्यालय, इसुआपुर 60 9 69
17 अमनौर अंचल कार्यालय, अमनौर 112 20 132
18 सोनपुर अंचल कार्यालय, सोनपुर 186 78 264
19 दिघवारा अंचल कार्यालय, दिघवारा 114 50 164
20 दरियापुर अंचल कार्यालय, दरियापुर 170 29 199
कुल (20 केंद्र) 3076 748 3824

यह भी पढ़ें- Bihar MLC Election 2026: शेखपुरा के 4339 मतदाता चुनेंगे विधान पार्षद, 23 अक्टूबर को होगी वोटिंग