Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    रील के चक्कर में 'धूल' उड़ाना पड़ा भारी, सारण पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा; लगाया जुर्माना

    Updated: Sat, 07 Mar 2026 03:27 PM (IST)

    मशरक, सारण में तीन युवकों को सोशल मीडिया रील बनाने के लिए सड़क पर लापरवाही से बाइक चलाकर धूल उड़ाना महंगा पड़ा। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने उन्हे ...और पढ़ें

    सारण पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा

    सारण पुलिस ने तीन युवकों को दबोचा

    HighLights

    1. रील बनाने के लिए सड़क पर धूल उड़ाते पकड़े गए युवक।

    2. सारण पुलिस ने तीन युवकों पर 6,000 रुपये का जुर्माना लगाया।

    3. लापरवाही से बाइक चलाने पर पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी।

    संवाद सूत्र, मशरक (सारण)। सोशल मीडिया पर रील बनाने के चक्कर में सड़क पर लापरवाही से बाइक चलाना तीन युवकों को महंगा पड़ गया। मशरक के स्टेशन रोड पर तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए धूल उड़ाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों युवकों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनसे लिखित माफीनामा लिया और छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया।

    बताया गया कि मशरक थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड पर कुछ युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाते हुए सड़क पर बोरे में रखा धूल जानबूझकर उड़ाते हुए रील बना रहे थे। इस दौरान आसपास से गुजर रहे लोगों को काफी परेशानी हुई। 

    वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल

    धूल के कारण सड़क पर चल रहे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं बाइक सवार युवकों ने ही इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। 

    वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी नाराजगी देखने को मिली। लोगों का कहना था कि इस तरह की हरकत से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

    युवकों ने स्वीकार की गलती

    मशरक पुलिस ने प्रसारित वीडियो से आरोपित युवकों की पहचान कर लिया। मशरक थानाध्यक्ष रंजीत कुमार पासवान ने बताया कि पूछताछ के दौरान युवकों ने स्वीकार किया कि वे बाइक से धूल उड़ाते हुए वीडियो बना रहे थे। 

    खबरें और भी

    पुलिस ने उन्हें भविष्य में ऐसी हरकत नहीं करने की चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर इस प्रकार की लापरवाही और स्टंटबाजी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।