Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    सारण में गंडक नहर के पास ट्रक ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर ही मौत; लोगों ने सड़क जामकर किया हंगामा

    Updated: Thu, 07 May 2026 12:32 PM (IST)

    सारण के एकमा में गंडक नहर के पास एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार बिनोद सिंह की मौत हो गई। ...और पढ़ें

    सड़क जाम पर हंगामा करते ग्रामीण

    सड़क जाम पर हंगामा करते ग्रामीण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सूत्र, एकमा (सारण)। एकमा-मांझी मुख्य सड़क पर गंडक नहर के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान हेकाम गांव निवासी सुरेश सिंह के लगभग 50 वर्षीय पुत्र बिनोद सिंह के रूप में की गई है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर हंगामा किया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बिनोद सिंह स्कूटी से ब्लॉक रोड की तरफ से अपने घर हेकाम जा रहे थे, तभी गंडक नहर के पास एक ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए और आक्रोश फैल गया।

    हादसे से नाराज लोगों ने ट्रक को घेर लिया तथा उसके शीशे तोड़ दिए। वहीं ट्रक के टायर की हवा भी निकाल दी गई। इसके बाद ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर एकमा-मांझी मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया।

    Saran News

    सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन आक्रोशित ग्रामीण चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

    बताया जाता है कि ट्रक के आगे बिहार नंबर और पीछे यूपी नंबर लिखा होने की बात सामने आने पर लोगों का गुस्सा और बढ़ गया। पुलिस स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी रही। समाचार लिखे जाने तक सड़क जाम जारी था तथा पुलिस ग्रामीणों को शांत कराने का प्रयास कर रही थी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर से पूजा के बाद लौट रहे पंडित और नाई की सड़क हादसे में मौत, मचा कोहराम