यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
किसी को टमटम तो किसी को गैस सिलेंडर, छपरा नगर निगम के मेयर उप चुनाव प्रत्याशियों को मिले ये चिह्न
छपरा नगर निगम के मुख्य पार्षद (मेयर) पद के उप चुनाव के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन शुक्रवार को किया गया। छपरा नगर निगम उपचुनाव के निर्वाच ...और पढ़ें

HighLights
- छपरा नगर निगम के मेयर पद के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न आवंटित
- प्रत्याशियों ने इंटरनेट मीडिया पर शेयर किया चुनाव चिह्न
जागरण संवाददाता, छपरा। छपरा नगर निगम के मुख्य पार्षद (मेयर) पद के उप चुनाव के प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन शुक्रवार को किया गया। छपरा नगर निगम उपचुनाव के निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त प्रियंका रानी ने 17 प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन किया।
चुनाव चिह्न के आवंटन को लेकर आज पूरे दिन उप विकास आयुक्त कार्यालय में गहमागहमी दिखी, प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ पहुंचे थे। चुनाव चिह्न के आवंटन होने के बाद सभी प्रत्याशियों ने अपने चुनाव चिह्न को इंटरनेट मीडिया पर शेयर करते हुए लोगों से वोट देने की अपील भी की।
अब प्रत्याशी चुनाव चिह्न के साथ जनसंपर्क अभियान को और तेज कर देंगे। सभी प्रत्याशी घर-घर जाकर अपने पक्ष में मतदाताओं को गोल बंद करने में जुटे हुए हैं। जो प्रत्याशी मैदान में है इसमें से अधिकांश प्रत्याशी इसके पहले भी चुनाव लड़ चुके हैं।
नगर निगम के मेयर पद के लिए चुनाव के लिए मतदान 22 जनवरी(7 बजे पूर्वाह्न से 5 बजे अपराह्न तक)को होगा, जबकि मतगणना 24 जनवरी (प्रातः 8.00 बजे से) को होगी।
मेयर पद के 17 प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न
मुख्य पार्षद के सभी 17 प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न वितरण हो चुका है। इसमें नगर निगम के पूर्व मेयर सुनीता देवी को चुनाव चिह्न टेबुल लैंप मिला है।
इसी प्रकार पूर्व मेयर स्व. प्रिया देवी के पति एवं प्रत्याशी मिंटू सिंह को प्रेशर कुकर, राजेश कुमार को चरखा, चांदनी प्रकाश सर्राफ को नल, अमरेंद्र कुमार सिंह को मोटरसाइकिल, रवि रौशन को कबूतर, मोहम्मद रफीक इकबाल को सिलाई मशीन, सियाराम सिंह को मेज, लक्ष्मी नारायण गुप्ता को टाइपराइटर, अब्दुल कैयूम अंसारी को कप प्लेट, ज्ञानी कुमार शर्मा को ताला-चाबी, नंदकिशोर जायसवाल को टमटम, राजीव रंजन उपाध्याय को चारपाई, सन्नी कुमार ब्याहुत को मछली, संजू सोनी को वैन, सुशील कुमार सिंह को रेल का इंजन और सोनू कुमार को गैस सिलेंडर चुनाव चिह्न मुहैया कराया गया है।