विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोनपुर मेला 2026: कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच, 'सोनपुर आइडल' से प्रतिभाओं को तराशेगा प्रशासन

Published: Mon, 26 Oct 2026 03:24 PM (IST)

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2026 में सारण जिला प्रशासन 'सोनपुर आइडल' गायन प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है।

कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच, 'सोनपुर आइडल' से प्रतिभाओं को तराशेगा प्रशासन (AI Generated Image)

कलाकारों को मिलेगा बड़ा मंच, 'सोनपुर आइडल' से प्रतिभाओं को तराशेगा प्रशासन (AI Generated Image)

HighLights

  1. सारण प्रशासन आयोजित करेगा 'सोनपुर आइडल' गायन प्रतियोगिता।

  2. कलाकारों को हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में मिलेगा भव्य मंच।

  3. विजेताओं को नकद पुरस्कार, ट्रॉफी और पेशेवर संगीतकारों संग जैमिंग।

जागरण संवाददाता, छपरा। विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में गायन क्षेत्र के कलाकारों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए एक भव्य और बड़ा मंच मिलने जा रहा है।

कलाकारों को प्रोत्साहित करने और उन्हें उचित पहचान दिलाने के उद्देश्य से सारण जिला प्रशासन द्वारा "सोनपुर आइडल-2026" का भव्य आयोजन कराया जा रहा है।

प्रतियोगिता का प्रारंभिक ऑडिशन चक्र नवंबर माह में छपरा स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित किया जाएगा, जहां पहुंच कर कलाकार तत्काल रजिस्ट्रेशन भी करा सकेंगे।

इसके बाद चयनित प्रतिभागियों को अगले दौर के लिए तैयार किया जाएगा। क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले सोनपुर मेला के मुख्य मंच पर दर्शकों के बीच आयोजित किए जाएंगे।

जिला प्रशासन विजयी और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को प्रोत्साहित करने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा।

फाइनल में पहुंचने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र, विजेताओं को आकर्षक ट्राफी और प्रशासन की ओर से नकद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।

इसके अलावा चयनित सूची में शामिल कलाकारों को पटना में पेशेवर संगीतकारों के साथ जैमिंग और अभ्यास का अवसर भी मिलेगा।

प्रशासन ने इस आयोजन को भव्य और पारदर्शी बनाने की तैयारियों को अमली जामा पहनाने का काम प्रारम्भ कर दिया है।

यह भी पढ़ें- सोनपुर मेला 2026 में 500 शौचालयों का बनेगा क्लस्टर, पार्किंग और वेंडिंग जोन के लिए चिह्नित होंगी जमीनें

यह भी पढ़ें- 22 नवंबर से सजेगा विश्व प्रसिद्ध सोनपुर मेला: ड्रोन से होगी मॉनिटरिंग, बॉलीवुड और भोजपुरी के सुरों से गूंजेगी शाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।