विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गंगा मैया ही पीएम मोदी को देंगी सजा : तेजस्वी

By Ravi RanjanEdited By:
Published: Fri, 17 Feb 2017 05:57 PM (IST)Updated: Fri, 17 Feb 2017 11:26 PM (IST)

बिहार के मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने प्रधनमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने गंगा मैया का अपमान किया है। गंगा मैया ही उन्हें सजा देंगी।

गंगा मैया ही पीएम मोदी को देंगी सजा : तेजस्वी
गंगा मैया ही पीएम मोदी को देंगी सजा : तेजस्वी

सारण [जेएनएन] । बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने गंगा मैया का अपमान किया है। अब उन्हें गंगा मैया ही सजा देंगी।

छपरा में संवाददाताओं से बात करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जहां भी चुनाव होता है वहां से नरेन्द्र मोदी का खून का रिश्ता बन जाता है। जब चुनाव समाप्त हो जाता है तो वह रिश्ता पानी का बन जाता है। बिहार में आते हैं तो यहां के लोगों से रिश्ता जोड़ लेेते हैं। पंजाब को अपना खून बताते हैं और उत्तर प्रदेश में जाते है तो खुद को वहां का दत्तक पुत्र बताते हैं।

तेजस्वी ने आगे कहा कि नरेन्द्र मोदी उत्तर प्रदेश और पूरे देश के लोगों के साथ मजाक कर रहे हैं। वे कहते हैं कि उन्हें किसी ने नहीं बल्कि गंगा मईया ने बुलाया है। अब गंगा मईया उन्हें सजा देंगी।

बिहार में राजद नेताओं द्वारा तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाये जाने की लगातार उठ रही मांग पर जवाब देते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री की कोई वैकेंसी नहीं है। नीतीश कुमार ही मुख्यमंत्री हैं और वही मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम तेजस्वी का केंद्र पर निशाना, कहा - PM मोदी मुखौटा, राज RSS का

उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को यह पच नहीं रहा है कि महागठबंधन की सरकार बेहतर तरीके से चल रही है। तरह-तरह का दुष्प्रचार किया जा रहा है। विरोधी चाहते हैं कि सरकार में शामिल दलों के बीच आपसी मतभेद हो और वे इसका मजा लें। लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है।

विधान परिषद चुनाव के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा कि सभी जगह महागठबंधन के प्रत्याशी ही जीतेंगे। महागठबंधन के लोग एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। बिहार में तेजी से विकास हो रहा है। बिहार के लोग सबकुछ समझ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: लालू के DNA में गाली-गलौज, नीतीश से ठेके पर लिए स्वास्थ्य विभाग : सुशील मोदी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।