Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Rohini Acharya: मां राबड़ी देवी का बदला लेंगी रोहिणी आचार्य? इस सीट से चुनावी समर में कूदने की चर्चा

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 04:23 PM (IST)

    सारण संसदीय सीट की संभावित राजद प्रत्याशी डॉ. रोहिणी कुछ दिनों पहले छपरा आकर कुछ खास लोगों से मिली थीं। तब उन्होंने कहा था कि सारण की जनता उनपर भरोसा ...और पढ़ें

    मां राबड़ी देवी का बदला लेंगी रोहिणी आचार्य? इस सीट से चुनावी समर में कूदने की चर्चा
    मां राबड़ी देवी का बदला लेंगी रोहिणी आचार्य? इस सीट से चुनावी समर में कूदने की चर्चा

    HighLights

    1. सारण संसदीय क्षेत्र की फिजा में अब तैरने लगा है डॉ. रोहिणी आचार्य का नाम
    2. विधान पार्षद और विधायक का फेसबुक पोस्ट कर रहा उनकी उम्मीदवारी का इशारा
    3. 2014 के संसदीय चुनाव में राबड़ी देवी हुई थीं यहां पराजित

    जागरण संवाददाता, छपरा। सूबे की सियासत में राजद सुप्रीमो लालू यादव की एक और बेटी की एंट्री हो गई है। इस बेटी का नाम रोहिणी आचार्य है। रोहिणी का नाम सारण संसदीय क्षेत्र की फिजा में तैरने भी लगा है। उम्मीदवारी की घोषणा तो अभी नहीं हुई है, लेकिन कहा जा रहा है कि अपने पिता की इस परंपरागत सीट पर रोहिणी ही राजद की प्रत्याशी होंगी।

    अगर ऐसा है तो यहां चुनावी मुकाबला कड़ा और दिलचस्प होगा। ऐसा इसलिए कि सारण के चुनावी समर में रोहिणी अपनी पूर्व मुख्यमंत्री मां राबड़ी देवी की पराजय का बदला लेने की नीयत से कूदेंगी।

    वर्तमान बीजेपी सांसद रुडी ने पूर्व सीएम को किया था पराजित

    पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के पराजय का यह किस्सा साल 2014 के संसदीय चुनाव का है। पति लालू यादव के चुनाव लड़ने पर बंदिश के बाद वे यहां के चुनावी अखाड़े में उतरीं थीं। यहां के वर्तमान बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रुडी ने उन्हें 40,948 वोटों के अंतर से पराजित किया था।

    विजेता सांसद रुडी ने कुल वोटिंग के करीब 23.08 प्रतिशत वोट के सहारे 3,55,120 मत प्राप्त किए थे। राबड़ी देवी उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी रहीं थीं और उन्हें लगभग 20.42 प्रतिशत यानी 3,11,472 वोट ही मिल पाए थे। यह वह चुनाव था जब सीएम नीतीश कुमार की पार्टी जदयू अकेले अलग चुनाव लड़ रही थी और उनके प्रत्याशी सलीम परवेज 1,07,008 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे थे।

    सारण के विधायक और विधान पार्षद ने कर दिया है इशारा

    सारण संसदीय सीट की संभावित राजद प्रत्याशी डॉ. रोहिणी कुछ दिनों पहले छपरा आकर कुछ खास लोगों से मिली थीं। तब उन्होंने कहा था कि सारण की जनता उनपर भरोसा करेगी तो वे यहां से चुनाव लड़ सकती हैं। उनके यहां चुनाव लड़ने की सुगबुगाहट स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं में तभी से शुरू हो गई थी।

    खबरें और भी

    इधर, एक दिन पहले लालू परिवार के बेहद करीबी विधान पार्षद सुनील सिंह और मढ़ौरा विधायक तथा पूर्व मंत्री जीतेन्द्र कुमार राय ने इस बात का इशारा अपने आधिकारिक फेसबुक पोस्ट से कर दिया। इन दोनों ने रोहिणी को सारण की पार्टी प्रत्याशी बनाने की मांग करते हुए लिखा कि यह सारण के कार्यकर्ताओं की हार्दिक इच्छा है।

    रोहिणी आचार्य का निजी जीवन

    डॉ. रोहिणी राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की वही बेटी हैं, जिन्होंने उन्हें अपनी एक किडनी डोनेट की है। वे उनकी नौ संतानों में दूसरी बेटी हैं। उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई की है पर डॉक्टरी नहीं करती। साल 2002 में उनकी शादी सॉफ्टवेयर इंजीनियर समशेर सिंह से हुई। ससुर राय रणविजय सिंह रिटायर इनकम टैक्स ऑफिसर और लालू प्रसाद के कॉलेज के मित्र हैं।

    रोहिणी दो बेटों की मां हैं और पति तथा परिवार के साथ सिंगापुर में बड़े ही ठाठ से रहती हैं। इंटरनेट मीडिया पर सियासी पोस्ट से चर्चा में रहने वालीं रोहिणी की 2017 में राज्यसभा जाने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अब देखना यह है कि सारण की सियासी जमीन पर पांव रख वें कितनी सफल हो पाती हैं।

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: ना NDA ने साथ दिया ना महागठबंधन ने, इन राजनीतिक 'योद्धाओं' के सामने अब ये है चुनौती

    ये भी पढ़ें- Bihar Politics: नीतीश कुमार से लेकर संजय झा तक, JDU की स्टार प्रचारकों की लिस्ट में इन नेताओं को मिलेगी जगह