Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    अश्लील वीडियो से शुरू हुआ हैवानियत का सिलसिला, नाबालिग के साथ एक साल तक दरिंदगी करते रहे 5 युवक; फिर...

    Updated: Wed, 14 Feb 2024 05:01 PM (IST)

    बिहार के शेखपुरा के एक गांव में पांच लोगों ने एक नाबालिग किशोरी को ब्लैकमेल करके उससे एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। इस मामले में अरियरी थाना क्षेत्र क ...और पढ़ें

    नाबालिग के साथ एक साल तक दरिंदगी करते रहे 5 युवक। (सांकेतिक फोटो)
    नाबालिग के साथ एक साल तक दरिंदगी करते रहे 5 युवक। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. नाबालिग से एक वर्ष तक दुष्कर्म, 5 नामजद।
    2. अश्लील वीडियो बनाकर कर रहे थे ब्लैकमेल।

    जागरण संवाददाता शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिला के एक गांव में पांच युवकों ने एक नाबालिग किशोरी को ब्लैकमेल करके उससे एक वर्ष तक दुष्कर्म करते रहे।

    इस मामले में अरियरी थाना क्षेत्र के एक गांव के 5 युवकों के खिलाफ शेखपुरा के महिला थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

    महिला थाना की एसएचओ अनामिका कुमारी ने बताया पीड़ित किशोरी के लिखित आवेदन पर उसके ही गांव के 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़ित किशोरी की मेडिकल जांच कराने की कार्यवाही की जा रही है।

    एसएचओ ने बताया शुरू में नाबालिग किशोरी के साथ गांव के लड़के ने अश्लील हरकत करके उसकी वीडियो बना ली और बाद में उसी अश्लील वीडियो को वायरल करने के नाम पर ब्लैक मेल करके एक वर्ष तक नाबालिग से पांचों लड़के दुष्कर्म करते रहे।

    यौन शोषण से आजिज़ होकर किशोरी ने दो दिन पूर्व सारी कहानी अपनी माता से बता दी,तब यह मामला उजागर हुआ। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

    दो दिन गुम रहने पर खुला राज

    गैर पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया गांव के एक लड़के ने अपने पड़ोस की इस नाबालिग किशोरी को प्रेम जल में फंसाकर उसे अपनी तरफ से एक स्मार्ट मोबाइल फोन दिया। इस प्रलोभन में किशोरी को अपने जाल में फंसाकर उससे अश्लील हरकत करके उसकी वीडियो बना ली।

    बाद में गांव के ही चार और लड़के इसमें जुड़ गए और पहले के अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर बार-बार किशोरी से दुष्कर्म करते रहे।

    आरोपितों में एक युवक बिहारशरीफ़ में रहकर पढ़ाई करता है। चार दिन पहले उक्त युवक ने फोन करके किशोरी को बिहार शरीफ बुला लिया और दो दिनों तक उसके साथ दुष्कर्म किया।

    दो दिन बाद जब किशोरी अपने घर आई तो माता-पिता ने उससे दो दिन गुम रहने की बात पूछी तो किशोरी ने माता से अपनी सारी कहानी बताई।

    यह भी पढ़ें: बिहार में ये क्या हो रहा? JDU विधायक बीमा भारती को मिली हत्या की धमकी, FIR दर्ज

    Social Media पर प्यार का इकरार और फिर फरार..., छोटी उम्र में इश्क के चक्कर में बर्बाद हो रहे बिहार के किशोर

    खबरें और भी