Bihar Board 10th Topper: शिवहर के प्राइवेट शिक्षक के बेटे अंकुश ने मैट्रिक में स्टेट टॉप 10 में बनाई जगह
BSEB 10th District Wise Topper List 2026: शिवहर के अंकुश कुमार राज ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में 481 अंक प्राप्त कर राज्य में दसवां स्थान हा ...और पढ़ें

Matric Result 2026: 481 अंक प्राप्त कर सूबे में दसवां स्थान हासिल किया है। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, शिवहर। Bihar Board 10th Topper List 2026: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में जिले के छात्र अंकुश कुमार राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य के टॉप 10 में जगह बनाई है। उन्होंने 481 अंक प्राप्त कर सूबे में दसवां स्थान हासिल किया है।
अंकुश कुमार राज डुमरी कटसरी प्रखंड के उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, फूलकाहां के छात्र हैं। वे फूलकाहां वार्ड संख्या 11 के निवासी हैं। साधारण परिवार से आने वाले अंकुश की इस उपलब्धि ने जिले का मान बढ़ाया है।
अंकुश के पिता अनिल कुमार निजी शिक्षक हैं, जबकि उनकी मां अंजली देवी गृहिणी हैं। तीन भाइयों में सबसे छोटे अंकुश ने अपनी मेहनत और लगन से यह सफलता हासिल की है।
अंकुश का सपना भारतीय प्रशासनिक सेवा में जाने का है। उन्होंने बताया कि नियमित पढ़ाई और लक्ष्य के प्रति समर्पण ही उनकी सफलता का राज है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार, स्कूल और पूरे इलाके में खुशी का माहौल है।
शिक्षकों ने अंकुश की इस सफलता को अनुशासन और निरंतर मेहनत का परिणाम बताया है। उनकी यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा बन गई है।