विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवहर के विद्यार्थियों ने रचा इतिहास, पॉलिटेक्निक परीक्षा में नंदिनी सेकेंड और कुणाल थर्ड स्टेट टॉपर

Published: Mon, 17 Aug 2026 06:01 PM (IST)

Nandini Jaiswal Polytechnic Topper: शिवहर पॉलिटेक्निक कॉलेज के नंदिनी जायसवाल और कुणाल किशोर ने सीमित संसाधनों के बावजूद राज्य स्तरीय ...और पढ़ें

पॉलिटेक्निक के छात्रों को सम्मानित करते नेता दिग्विजय सिंह। फोटो- जागरण

पॉलिटेक्निक के छात्रों को सम्मानित करते नेता दिग्विजय सिंह। फोटो- जागरण

HighLights

  1. नंदिनी जायसवाल ने बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया।

  2. कुणाल किशोर ने सिविल इंजीनियरिंग में तीसरा स्थान हासिल किया।

  3. मेधावियों को प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया।

संवाद सहयोगी, शिवहर। Sheohar Polytechnic College: हरि किशोर सिंह गवर्नमेंट पॉलिटेक्निक कॉलेज, शिवहर के विद्यार्थियों ने सीमित संसाधनों और अभावों के बीच राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

कॉलेज की छात्रा नंदिनी जायसवाल ने सभी डिप्लोमा स्ट्रीम में पूरे बिहार में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। वहीं सिविल इंजीनियरिंग संकाय के छात्र कुणाल किशोर ने राज्य स्तर पर तीसरा स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है।

मेधावियों को प्रोत्साहन राशि

नंदिनी जायसवाल ने कुल 2000 अंकों में 1871 अंक (93.55 प्रतिशत) प्राप्त कर दूसरा सर्वोच्च स्थान हासिल किया। कुणाल किशोर ने सिविल इंजीनियरिंग में 1500 में 1354 अंक (90.26 प्रतिशत) लाकर तीसरा रैंक अपने नाम किया।

दोनों मेधावियों की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर पूर्व सांसद स्व. हरि किशोर सिंह के परिजनों की ओर से वरिष्ठ जदयू नेता दिग्विजय सिंह ने नंदिनी को 50 हजार और कुणाल को 25 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया।

जिले के लिए गौरव

वरिष्ठ जदयू नेता दिग्विजय सिंह ने कहा कि सीमित सुविधाओं के बावजूद इन दोनों विद्यार्थियों की सफलता पूरे शिवहर जिले के लिए गर्व का विषय है।

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह शानदार उपलब्धि पूर्व सांसद स्व. हरि किशोर सिंह के सपनों को साकार करने के साथ उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि भी है। इस ऐतिहासिक सफलता से संस्थान के अन्य छात्रों और स्थानीय युवाओं को भी आगे बढ़ने की नई प्रेरणा मिलेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।