Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: '...नीतीश कुमार अब न घर के और न ही घाट के', भाजपा नेता ने सीएम के लिए कही कटु बातें

    By Neeraj KumarEdited By: Prateek Jain
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 09:54 PM (IST)

    Nityanand Rai Attacks On CM Nitish Kumar केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार समेत देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने ...और पढ़ें

    केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय। (फाइल फोटो)
    केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय। (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. महागठबंधन से नीतीश कुमार को केवल अपमान और तिरस्कार मिला: नित्यानंद राय
    2. नित्यानंद राय बोले- केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी

    संवाद सहयोगी, तरियानी (शिवहर)। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि बिहार समेत देश की जनता नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने की ठान चुकी है। केंद्र में तीसरी बार एनडीए की सरकार बनेगी।

    कहा कि नीतीश कुमार को लालू-तेजस्वी समेत राजदवालों ने भ्रम में डाल दिया। विपक्षी गठबंधन से उन्हें अपमान और तिरस्कार मिला है। कांग्रेस ने भी उन्हें धोखा दिया है। सीएम हताश और निराश हो चुके हैं। अब वह न घर के है और न ही घाट के।

    पांच नवंबर को मुजफ्फरपुर आएंगे अमित शाह

    पांच नवंबर को मुजफ्फरपुर के पताही में आहूत केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम की सफलता को लेकर शिवहर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय सोमवार को तरियानी प्रखंड के औरा गांव स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह के आवास पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया के सवालों का जवाब दे रहे थे।

    इस दौरान राहुल गांधी को पीएम कैंडिडेट बनाने को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि पीएम मोदी के सामने कोई नहीं हैं। कहा कि भाजपा सबका साथ सबका विकास और विश्वास लेकर चलती है। पार्टी अपनी नीतियों पर चलती है।

    कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी अपार बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

    केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का स्वागत करती भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. नूतन सिंह।

    राजद विधायक के विवादि‍त बयान पर बोला हमला

    उन्होंने राजद विधायक फतेह बहादुर सिंह के मां दुर्गा को काल्पनिक बताने वाले बयान पर कहा कि राजद के आकाओं के जो संस्कार है उसका विधायक फतेह बहादुर सिंह पर पूरा का पूरा प्रभाव पड़ा है।

    खबरें और भी

    महिषासुर को यादवों के खानदान का बता देना, मां दुर्गा पर अपशब्द कहना खुद और पार्टी की महिसासुर की प्रवृत्ति रखने वाले ही इस तरह की बात कह सकते हैं। बोलने वाला भी आसुरी प्रवृत्ति का है।

    केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बिहार किसानों का प्रांत है। बिहार अब विकसित राज्य बनेगा। किसानों को भंडारण की व्यवस्था के साथ बिहार में ही बेहतर बाजार उपलब्ध कराया जाएगा।

    इस अवसर पर भाजपा उपाध्यक्ष डॉ. नूतन सिंह, डॉ. राम बहादुर प्रकाश गुप्ता व डॉ. श्वेता ने जानकी उद्भव की तस्वीर भेंट कर श्री राय का स्वागत किया।

    मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह व डॉ. वरुण आदि मौजूद थे। इसके पूर्व शिवहर पहुंचे केंद्रीय गृह राज्यमंत्री का नरवारा सीमा पर भव्य स्वागत किया गया।

    यह भी पढ़ें -  Prashant Kishor : प्रशांत किशोर का RJD सुप्रीमो पर कटाक्ष, बोले- लालू यादव ने पिछड़ों को आवाज दी मगर...

    यह भी पढ़ें - Bihar Politics : लोकसभा चुनाव से पहले जदयू में भूचाल, इस जिले में एकसाथ छह नेताओं के इस्तीफे मंजूर