विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवहर में बदमाशों ने शातिर गोलू को मारी गोली, संगीन मामलों की है लंबी लिस्ट

Published: Mon, 28 Sep 2026 11:04 PM (IST)

शिवहर में सोमवार देर रात शातिर अपराधी रुपेश कुमार उर्फ गोलू उपाध्याय को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. शिवहर में कुख्यात अपराधी गोलू उपाध्याय को बदमाशों ने गोली मारी।

  2. गंभीर रूप से घायल गोलू सीतामढ़ी के अस्पताल में भर्ती, ऑपरेशन हुआ।

  3. गोलू उपाध्याय पर हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज हैं।

संवाद सहयोगी, शिवहर। शिवहर में सोमवार की देर रात बदमाशों ने गोली मारकर नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर वार्ड सात निवासी शातिर रुपेश कुमार उर्फ गोलू उपाध्याय (23) को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया।

जिसे इलाज के लिए सीतामढ़ी के रिंग बांध स्थित नंदीपत मेमोरियल हास्पीटल में भर्ती कराया गया है। जहां चिकित्सक डा. वरुण कुमार द्वारा आपरेशन किया गया है।

घटना कब व कहां हुई, अब तक इसका पता नहीं चल पाया है। रात नौ बजे के बाद शहर के बवाली चौक के आसपास की घटना की चर्चा हैं। शिवहर नगर थानाध्यक्ष सुनील कुमार झा ने बताया कि घटना की जानकारी ली जा रही हैं।

बताते चलें कि रुपेश कुमार उर्फ गोलू उपाध्याय पर जिले में हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट और नारकोटिक्स समेत एक दर्जन से अधिक संगीन मामले दर्ज है। वह कई बार जेल जा चुका है।

वर्तमान में वह कोर्ट से जमानत पर चल रहा था। गोलू उपाध्याय के विरुद्ध शिवहर नगर थाने में आठ, श्यामपुर भटहां में तीन और तरियानी थाने में दो मामले दर्ज है।

उसके खिलाफ पूर्वी चंपारण जिले के मधुबन में भी लूट के कई मामले दर्ज है। गोलू उपाध्याय लुटेरों के अंतर जिला गिरोह का सदस्य रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।