Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार की पंचायत में महिला का चीरहरण: कैरेक्टर पर कीचड़ उछाल किया गया अर्धनग्न, पिटाई के बाद पेड़ से बांधा

    By Jagran NewsEdited By: Mohit Tripathi
    Updated: Thu, 03 Aug 2023 12:55 AM (IST)

    बिहार में शिवहर के एक गांव में पंचायत के दौरान गलत लांछन लगाकर न केवल एक महिला की अ‌र्द्धनग्न कर पिटाई की गई बल्कि उसके आभूषण भी उतरवा लिए गए। साथ ही ...और पढ़ें

    बिहार में पंचायत के दौरान महिला को अ‌र्द्धनग्न कर पीटा। (प्रतीकात्मक फोटो)
    बिहार में पंचायत के दौरान महिला को अ‌र्द्धनग्न कर पीटा। (प्रतीकात्मक फोटो)

    HighLights

    1. बिहार के शिवहर जिले की पंचायत में शर्मसार हुई घटना।
    2. पिटाई के बाद महिला को रातभर पेड़ से बांध कर रखा।

    जागरण संवाददाता, शिवहर: बिहार में शिवहर जिले के एक गांव में पंचायत के दौरान गलत लांछन लगाकर न केवल एक महिला की अ‌र्द्धनग्न कर पिटाई की गई, बल्कि उसके आभूषण भी उतरवा लिए गए। साथ ही, दो हजार रुपये नकदी छीन भगा दिया गया।

    इससे एक दिन पहले ससुर, देवर और जेठ ने मिलकर महिला की बेरहमी से पिटाई की थी। उसे घर के पास स्थित कटहल के पेड़ से रातभर बांधकर रखा था।

    महिला ने दर्ज कराई FIR

    पीडि़ता के आवेदन पर महिला थाने में दर्ज प्राथमिकी में परिवारिक सदस्यों व अन्य को आरोपी किया गया है। प्राथमिकी में महिला ने बताया है कि उसका पति शराबी और जुआरी है। इसके चलते वह अपने मायके में रहती है।

    क्या है पूरा मामला

    बीते 27 जुलाई को वह ससुराल आई थी। इसी बीच एक दिन वह गांव के एक किशोर से बात कर रही थी। यह बात ससुर, देवर और जेठ को नागवार गुजरी। तीनों ने मिलकर उस पर झूठा लांछन लगाकर बेरहमी से पिटाई की। साथ ही रातभर कटहल के पेड़ से बांधकर रखा।

    28 जुलाई को इस बात को लेकर गांव में एक पंचायत बैठी, जहां उसे अ‌र्द्धनग्न कर पीटा गया। भरी पंचायत में मंगलसूत्र, कान से बाली, नाक से खोटला और पैर से बिछिया तक उतरवा लिए गए। लात और मुक्के से पिटाई कर जलील किया गया।

    खबरें और भी

    7 लोगों के खिलाफ नामजद FIR

    जख्मी हालत में वह सदर अस्पताल पहुंची, जहां इलाज के बाद 30 जुलाई को महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष कोमल रानी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच के साथ आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।