विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिवहर में आर्केस्ट्रा स्टेज पर नाच रहा था छह बच्चों का पिता, अचानक गिरा और फिर नहीं उठा

By Neeraj KumarEdited By: Dharmendra Singh
Published: Tue, 20 Oct 2026 11:18 PM (IST)

पुरनहिया के बसंत जगजीवन गांव में दुर्गा पूजा आर्केस्ट्रा के दौरान स्टेज पर डांस करते हुए एक डांसर जितेंद्र कुमार ...और पढ़ें

जितेंद्र कुमार, मृत डांसर की फाइल फोटो व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के स्वजन।

जितेंद्र कुमार, मृत डांसर की फाइल फोटो व पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे मृतक के स्वजन।

HighLights

  1. डांसर जितेंद्र कुमार की स्टेज पर मौत।

  2. दुर्गा पूजा आर्केस्ट्रा के दौरान हुई घटना।

  3. पुलिस ने जांच शुरू की, पत्नी का आरोप।

संवाद सहयोगी, पुरनहिया (शिवहर)। पुरनहिया थाना क्षेत्र के बसंत जगजीवन गांव में दुर्गा पूजा के दौरान आयोजित आर्केस्ट्रा कार्यक्रम में स्टेज पर डांस करते-करते डांसर गिर गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

मृतक की पहचान पूर्वी चंपारण जिले के बंजरिया थाना क्षेत्र के अजगरी चूड़ीहरवा गांव निवासी जितेंद्र कुमार (35) के रूप में की गई है। वह मोतिहारी के धूमराज म्यूजिकल आर्केस्ट्रा ग्रुप से जुड़ा था। इसका संचालक दारोगा पटेल है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुरनहिया थाने में आयोजक व संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

एसपी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि डांस करने के दौरान आर्केस्ट्रा का डांसर स्टेज पर ही गिर गया था। जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

नशापान या हार्ट अटैक से मौत की संभावना है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। इसके बाद अग्रेतर कार्रवाई की जाएगी। बताते चलें कि दुर्गा पूजा के दौरान पुरनहिया प्रखंड के बसंत जगजीवन गांव में आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।

जिसमें मोतिहारी के धूमराज म्यूजिकल आर्केस्ट्रा ग्रुप के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जा रही थी। लोग गीत-संगीत और नृत्य का लुत्फ उठा रहे थे। इस बीच स्टेज पर डांस करने के दौरान डांसर सह एनाउंसर जितेंद्र कुमार अचानक गिर गया।

गिरने के बाद वह उठा नहीं। सहयोगी कलाकारों द्वारा उसे उठाया गया तो वह अचेत पाया गया। इसके बाद भगदड़ मच गया। सहयोगियों द्वारा उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत करार दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मौके से दो लोगों को हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ जारी हैं। मृतक छह बच्चों का पिता था। उसकी मौत के बाद पत्नी व बच्चे सहित स्वजनों में कोहराम मच गया है। पत्नी रोमा देवी ने म्यूजिकल ग्रुप के सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है।

वहीं बताया हैं जितेंद्र कुमार की मौत के बाद आर्केस्ट्रा संचालक व सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। बताया हैं कि आर्केस्ट्रा के दो लोग उनके घर पहुंच कर ब्लड देने की बात कही।

वह शिवहर पहुंचकर पति के मोबाइल पर काल किया तो काल थानाध्यक्ष ने रिसीव किया और पति के मौत की जानकारी दी। रोमा देवी ने शिवहर पुलिस से इंसाफ मांगा है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में दुर्गा पूजा के मेले में फायरिंग, युवक को लगी गोली

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।