यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 07, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sheohar News: भीषण गर्मी में अचानक हंसिया लेकर खेत में उतरे जिलाधिकारी, काटा गेहूं
शिवहर के जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने खुद हंसिया थामकर खेतों में गेहूं की कटाई की। भीषण गर्मी के बावजूद जिलाधिकारी ने फसल कटनी का प्रयोग किया। इस ...और पढ़ें

HighLights
- जिलाधिकारी ने किया कुशहर में फसल कटनी का सफल प्रयोग
- जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत कर फसल के संबंध में जानकारी ली
जागरण संवाददाता, शिवहर। जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय हाथ में हंसिया लेकर खुद गेहूं काटते नजर आए। भीषण गर्मी के बीच खुद हंसिया थाम खेतों में गेहूं काट कर जिलाधिकारी ने फसल कटनी का प्रयोग किया।
बिहार राज्य फसल सहायता योजना अंतर्गत कृषि वर्ष 2024-2025 के तहत जिलाधिकारी ने कुशहर पंचायत के कुशहर गांव में प्राथमिक प्रयोगकर्ता कृषि समन्वयक उमेश कुमार सहित पदाधिकारियों की मौजूदगी में फसल कटनी का प्रयोग और निरीक्षण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी ने खुद दस गुना पांच मीटर में गेहूं की फसल काटी। कटनी प्रयोग के पश्चात हरा दाना का वजन 18.140 किलोग्राम प्राप्त हुआ। इस आधार पर प्रति हेक्टेयर उपज दर 36.28 क्विंटल निर्धारित किया गया।
किसानों से की बातचीत
जिलाधिकारी ने किसानों से बातचीत कर फसल के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान जिलाधिकारी विवेक रंजन मैत्रेय ने बताया कि फसल कटनी प्रयोग के आधार पर उपज दर का निर्धारण किया जाता है। इसके आधार पर फसल बीमा योजना का लाभ किसानों को मिलता है।
साथ ही इसका उपयोग राज्य की खाद्य नीति बनाने, उक्त वित्तीय वर्ष में संदर्भित फसल की अधिप्राप्ति का राज्य और जिला के लक्ष्य का निर्धारित करने एवं राज्य के आंतरिक आय के आकलन करने में आंकड़ों का उपयोग होता है।
जिला सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि जिला के सभी 53 पंचायतों में पांच-पांच प्लाट का वरीय पदाधिकारियों के उपस्थिति में फसल की कटनी का प्रयोग किया जाएगा। इसके बाद प्राप्त आंकड़ों के आधार पर समेकित प्रतिवेदन विभाग को भेजा जाएगा।
मौके पर बीडीओ, सीओ, प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी सहित सभी संबंधित अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें-
सिवान के DM की पत्नी को है गाड़ियों का शौक, SP ने कराई है इतने लाख की FD; जानें कौन है सबसे अमीर
Bihar Land Survey: जमीन मालिकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने बढ़ाया भूमि सर्वे के आवेदन का समय