Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जनगणना के लिए हो जाइए तैयार, आपसे पूछे जाएंगे 33 सवाल; मई में बनेगी मकानों की लिस्ट

    Updated: Thu, 19 Mar 2026 01:59 PM (IST)

    शिवहर की जिलाधिकारी प्रतिभा रानी ने बताया कि 2027 की जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी। इसमें मोबाइल एप और स्व-गणना का विकल्प मिलेगा। कोविड के कारण स्थगित ...और पढ़ें

    जनगणना के लिए हो जाइए तैयार, आपसे पूछे जाएंगे 33 सवाल; मई में बनेगी मकानों की लिस्ट

    जनगणना के लिए हो जाइए तैयार, आपसे पूछे जाएंगे 33 सवाल; मई में बनेगी मकानों की लिस्ट

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, शिवहर। जिलाधिकारी प्रतिभा रानी (Sheohar DM Pratibha Rani) ने कहा कि जनगणना हमारे लोकतंत्र को आधार प्रदान करती है। इसके महत्व के कारण इसे भारत के संविधान में सम्मिलित किया गया है। भारतीय जनगणना एक समृद्ध परंपरा है और इसे विश्व में सर्वश्रेष्ठ जनगणना होने का गौरव प्राप्त है।

    जिलाधिकारी बुधवार को जिला मुख्यालय शिवहर स्थित खेल भवन में जनगणना को लेकर आयोजित जिलास्तरीय व चार्ज पदाधिकारियों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण का उद्घाटन करने के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रही थी।

    इस दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 के प्रारंभिक कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भारत में प्रत्येक दस वर्ष पर जनगणना की जाती है। इसके तहत वर्ष 2021 में जनगणना होनी थी, लेकिन इसे कोविड एवं अन्य कारणों से स्थगित कर किया गया था, जो अब वर्ष 2027 में कराई जा रही है।

    जिलाधिकारी ने कहा कि भारत की जनगणना 2027 विशिष्ट और उल्लेखनीय है, क्योकि यह भारत की पहली ऐसी जनगणना हेगी जिसमें जनगणना आंकड़ों का संग्रहण डिजिटल माध्यमों से संग्रहण होगा और सीएमएमएस के माध्यम से एचएलबीसी वेब पोर्टल के जरिए किया जाएगा।

    प्रगणकों द्वारा विशिष्ट मोबाइल ऐप्लिकेशन का प्रयोग करते हुए परिवारो से आंकड़ो का संग्रहण स्वयं के स्मार्टफोन पर किया जाएगा। इसके साथ ही परिवारों को एक निर्दिष्ट वेब पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना का भी विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।

    जिलाधिकारी ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि जनगणना कार्य हेतु प्रतिनियुक्त प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों द्वारा पूछे जाने वाले प्रश्नों का सही-सही उत्तर दे ताकि सही आंकड़ों के जरिए आने वाले समय में योजनाएं बनाई जा सके।

    मौके पर अपर समाहर्त्ता, उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी तथा चार्ज पदाधिकारी उपस्थित रहे। जनगणना निदेशालय के कर्मियों द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि 20 मार्च तक यह प्रशिक्षण चलेगा।

    खबरें और भी

    दो चरणों में होगी जनगणना:

    जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना 2027 दो चरणों में संपादित किया जाना है। प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना का कार्य 02 मई से 31 मई 2026 तक किया जाएगा। इसके तहत प्रगणकों द्वारा घर-घर जाकर मकानों पर नंबर तथा आमजनों से 33 प्रश्नों के जवाब लिए जाएंगे। इनमें घर की भौतिक स्थिति, परिवार में सदस्यों की संख्या, शौचालय, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाएं शामिल है।

    इस बार आमजनों की सुविधा के लिए स्वगणना का भी विकल्प उपलब्ध कराया गया है। यह कार्य 17 अप्रैल 2026 से 01 मई 2026 तक किया जाएगा। जनगणना के द्वितीय चरण का कार्य माह फरवरी 2027 में कराया जाएगा।

    जनगणना को लेकर कर्मी प्रतिनियुक्त, कोषांग गठित:

    जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना के प्रथम चरण के लिए जिला व चार्ज स्तर पर जनगणना पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी गई है। जनगणना कोषांग का भी गठन किया गया है। शिवहर जिला में कुल छह चार्ज है, जिसमें पांच ग्रामीण एवं एक नगरीय चार्ज है।

    अनुमानित मकान सूचीकरण की संख्या 1318 है तथा सुरक्षित सहित प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों की संख्या 1602 है। जिनके द्वारा कार्य किया जाना है। प्रत्येक छह प्रगणक पर एक पर्यवेक्षक की नियुक्ति की जानी है। जनगणना के सफल एवं सुचारू संचालन हेतु जिला के दो मास्टर ट्रेनर को प्रशिक्षित कराया गया है।

    इन मास्टर प्रशिक्षकों द्वारा 24 फील्ड ट्रेनरों को प्रशिक्षित किया जाएगा जिसका प्रशिक्षण 23 से 25 मार्च तक निर्धारित है। फील्ड प्रशिक्षक प्रशिक्षण के उपरांत चार्ज स्तर पर सभी प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्य हेतु प्रशिक्षित करेगें। प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण कार्य अप्रैल के प्रथम सप्ताह से चार्ज स्तर पर प्रारंभ की जाएगी।