Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवहर में मुहर्रम चौकी जुलूस के दौरान 2 अखाड़ों के बीच हिंसक झड़प, 10 जख्मी; 46 लोगों पर FIR

    Updated: Thu, 25 Jun 2026 07:57 PM (GMT+05:30)

    शिवहर शहर में मुहर्रम चौकी जुलूस के दौरान दो अखाड़ों के बीच हुई हिंसक झड़प में दस लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि 15 अन्य को भी चोटें आईं। ...और पढ़ें

    शिवहर में मुहर्रम चौकी जुलूस के दौरान 2 अखाड़ों के बीच हिंसक झड़प, 10 जख्मी

    शिवहर में मुहर्रम चौकी जुलूस के दौरान 2 अखाड़ों के बीच हिंसक झड़प, 10 जख्मी

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    संवाद सहयोगी, शिवहर। शिवहर शहर के गांधी चौक व थाना रोड में गुरुवार को ताजिया चौकी जुलूस के दौरान शहर के गांधी चौक व थाना रोड में दो अखाड़ों के बीच हुए हिंसक झड़प में दोनों पक्ष के दस लोग जख्मी हो गए। वहीं 15 से अधिक अन्य लोग जख्मी हो गए।

    इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। ईंट व सड़क के किनारे पड़े पत्थर फेंके गए। एक-दूसरे की पिटाई कर कपड़े फाड़े गए। इस दौरान शहर में अफरातफरी मची रही।

    सूचना मिलते ही एसडीपीओ अनुशील कुमार, प्रभारी नगर थानाध्यक्ष रवींद्र पाल व बीडीओ मो. राहिल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।

    46 लोगों के FIR दर्ज

    एसपी शैलेंद्र सिंह ने बताया कि दो अखाड़ों के बीच मारपीट हुई। जिसमें कुछ लोगों को हल्की चोटें आई है। इस संबंध में दंडाधिकारी के आवेदन पर नगर थाने में 46 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

    वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य लोगों को चिह्नित किया जा रहा है। एसपी ने बताया कि सामाजिक शांति भंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    बताते चलें कि मुहर्रम को लेकर गुरुवार की सुबह चौकी जुलूस निकाला गया था। जिसमें अलग-अलग अखाड़े के लोग लाठी- डंडों का प्रदर्शन करते हुए गुजर रहे थे। इस दौरान शहर के थाना रोड में वार्ड सात इस्लामिया अखाड़ा और वार्ड नौ के मंसूर ए अखाड़ा के बीच जुलूस को गुजरने व रास्ता देने को लेकर विवाद हो गया।

    स्थानीय लोगों की पहल पर मामला शांत हुआ, लेकिन कुछ देर बाद ही शहर के गांधी चौक के पास दोनों अखाड़ों के बीच फिर आमने-सामने की झड़प हो गई। दोनों ओर से लाठी-डंडे, ईट व पत्थर चले। साथ ही जमकर मारपीट हुई। जिसमें दस लोग जख्मी व 15 अन्य भी चोटिल हुए। सभी जख्मी व चोटिल अलग-अलग अस्पतालों में इलाज करा रहे है।

    खबरें और भी

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के दौरान दो से 250 लोग शामिल थे और करीब एक घंटे तक शहर में अफरातफरी मची रही।

    इस्लामिया अखाड़ा के पूर्व अध्यक्ष मो. शमीम राज ने आरोप लगाया कि उनके अखाड़े के निकलने का समय निर्धारित था और क्रॉसिंग के दौरान अनुमति लेने की पुरानी परंपरा रही है। उनके अनुसार, मंसूर ए अखाड़ा के लोगों ने पहले लाठी-डंडे चलाए, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। उन्होंने कहा कि गांधी चौक के पास दोबारा हुए विवाद में उनके पक्ष के कई लोग घायल हुए हैं।

    वहीं, मंसूर ए अखाड़ा के अध्यक्ष मो. दाऊद ने इन आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनका अखाड़ा शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि इस्लामिया अखाड़ा के कुछ लोग लाठी लहराते हुए निकल रहे थे, जिससे उनके लोगों को चोट लगी।

    उनके अनुसार, छोटी मस्जिद के पास विवाद शांत हो गया था, लेकिन गांधी चौक पर फिर तनाव बढ़ गया और उनके पक्ष के करीब छह लोग घायल हुए।

    एसडीपीओ अनुशील कुमार ने बताया कि अखाड़े की प्रैक्टिस के दौरान यह घटना हुई है। मामले की जांच की जा रही है तथा जांच के आधार पर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।