Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शिवहर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई विभागों के अधिकारी बदले

    Updated: Wed, 01 Jul 2026 02:16 PM (IST)

    शिवहर जिले में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हैं। कई बीडीओ, सीओ, सीडीपीओ और अन् ...और पढ़ें

    शिवहर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई विभागों के अधिकारी बदले (AI Generated Image)

    शिवहर में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, कई विभागों के अधिकारी बदले (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, शिवहर। शिवहर में बड़े पैमाने पर अधिकारियों का तबादला हो गया है। जिला प्रशासन, भूमि एवं राजस्व, सहकारिता, समाज कल्याण, शिक्षा, भवन निर्माण, कृषि, पंचायती राज विभाग और आइसीडीएस सहित कई विभागों में पदाधिकारी बदल दिए गए है।

    शिवहर जिले के पिपराही बीडीओ आदित्य सौरभ का तबादला ग्रामीण विकास विभाग में सहायक परियोजना पदाधिकारी के पद पर मधुबनी कर दिया गया है। उनकी जगह बेगूसराय की एपीओ कामाक्षी श्रीवास्तव को पिपराही का एपीओ बनाया गया था।

    बाद में सरकार ने संशोधित अधिसूचना जारी कर वैशाली बीडीओ अंजनी कुमार को पिपराही बीडीओ के पद पर तैनात किया है।

    जमुई जिले के खैरा के ग्रामीण विकास पदाधिकारी विशाल आनंद को शिवहर का बीडीओ बनाया गया है। समस्तीपुर जिले के ताजपुर के सीओ कुमार रोहन को तरियानी का नया सीओ बनाया गया है, जबकि तरियानी सीओ कुमार रोहित को पटना में राजस्व अधिकारी सह कानूनगो के पद पर तैनात किया गया है।

    पिपराही सीओ तरूलता को राजस्व अधिकारी सह कानूनगो भोजपुर में तैनात किया गया था। उनकी जगह दो दिन पूर्व नर्मदा श्रीवास्तव को पिपराही का नया सीओ बनाया गया था। पुरनहिया की सीओ गरिमा को चकबंदी निदेशालय पटना में तैनात किया गया हैं।

    पटना जिले के बिहटा के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नभेश कुमार को शिवहर का प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी बनाया गया है। यह पद लंबे समय से खाली था।

    किशनगंज जिले के ठाकुरगंज बीडीओ अहमर अब्दाली को शिवहर में ग्रामीण विकास विभाग में सहायक परियोजना पदाधिकारी के पद पर तैनात किया गया है। वहीं सिवान सदर की सीडीपीओ मधुलता का पिपराही का सीडीपीओ बनाया गया है।

    सारण जिले के पानापुर के प्रखंड कृषि पदाधिकारी अजय कुमार झा को शिवहर जिले के पिपराही का बीएओ बनाया गया है। यह पद भी प्रभार के सहारे थे।

    गोपालगंज की सिधवलिया की सीओ प्रीतिलता, नालंदा के पालीगंज के सीओ महेश कुमार व औरंगाबाद जिले की नवीनगर की सीओ निकहत परवीन को सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी शिवहर बनाया गया हैं। शिवहर के राजस्व अधिकारी सह कानूनगो सुमित आनंद का रोहतास जिले के विक्रमगंज में तबादला किया गया है

    खबरें और भी

    शिवहर के सहायक योजना पदाधिकारी संदीप कुमार को दरभंगा स्थानांतरित किया गया है। उनकी जगह कैमूर के सहायक योजना पदाधिकारी राजीव रंजन कुमार को पदस्थापित किया गया है।

    जिला परिषद के अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार का तबादला बांका कर दिया गया है। उनकी जगह गयाजी जिले के फतेहपुर में तैनात प्रमोद कुमार साव को शिवहर में पदस्थापित किया गया है।

    मूुजफ्फरपुर में तैनात श्ंकर कुमार हेमंत को शिवहर (तरियानी) व मधुबनी के जिला सहकारिता पदाधिकारी पप्पू राम को शिवहर (पिपराही) का नया जिला सहकारिता पदाधिकारी सह सहायक निबंधक सहयोग समितियां बनाया गया है।

    सीतामढ़ी जिले के डुमरा के श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी चंद्रनाथ राम को शिवहर जिले के तरियानी का नया श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी बनाया गया है।

    शिवहर के सहायक कृषि पदाधिकारी वनस्पति अरुण कुमार का तबादला अनुमंडल कृषि पदाधिकारी झंझारपुर मधुबनी कर दिया गया है।

    यह भी पढ़ें- Bihar IPS Transfer : बिहार में 12 IPS अधिकारियों का तबादला, DG से SDPO तक बदली जिम्मेदारी

    यह भी पढ़ें- बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 102 सर्किल ऑफिसर और 23 एक्साइज अधिकारियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट