शिवहर में बड़ी वारदात की फिराक में था अविनाश! पुलिस को देखते ही भागा, तलाशी में मिली पिस्टल
शिवहर पुलिस ने मानपुर चौक पर अभियान के दौरान एक शातिर बदमाश अविनाश कुमार को पिस्टल और दो कारतूस के ...और पढ़ें

प्रेस वार्ता में जानकारी देते एसपी शैलेंद्र सिंह। जागरण
HighLights
शिवहर पुलिस ने मानपुर चौक से बदमाश को पकड़ा।
अविनाश कुमार के पास से पिस्टल, कारतूस बरामद।
बदमाश का आपराधिक इतिहास, बड़ी साजिश नाकाम।
संवाद सहयोगी, शिवहर। श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने मानपुर चौक के पास लगाए गए अभियान के दौरान सोमवार को हथियार के साथ शातिर बदमाश को गिरफ्तार करते हुए अपराध की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया हैं।
पुलिस ने एक पिस्टल, दो कारतूस व बदमाश की बाइक भी जब्त की है। पकड़े गए बदमाश की पहचान श्यामपुर भटहां थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी अविनाश कुमार के रूप में की गई है।
सोमवार की शाम समाहरणालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी शैलेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी। एसपी ने बताया कि नवरात्र को लेकर जिले में जगह-जगह जांच अभियान चलाया जा रहा है।
सोमवार को पुलिस की गश्ती टीम मानपुर चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान अपाचे बाइक पर सवार एक युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। युवक की संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देसी पिस्टल और दो कारतूस बरामद किया गया।
हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में श्यामपुर भटहां थाना में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अविनाश कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है। उसके विरुद्ध श्यामपुर भटहां थाना में अलग-अलग चार मामले दर्ज हैं।
बताते चलें कि आठ अक्टूबर को ही मध्य विद्यालय डुमरी कटसरी की प्रधान शिक्षिका प्रीति कुमारी से अविनाश कुमार ने अपने भाई व साथी के साथ मिलकर स्कूल में घुसकर गाली-गलौज की थी। साथ ही रंगदारी की मांग की थी।
वहीं शिक्षिका को धमकी दी थी। शिक्षिका द्वारा तीनों के खिलाफ श्यामपुर भटहां थाने में नौ अक्टूबर को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा दुकान में चोरी, मारपीट व घर में तोड़फोड़ सहित श्यामपुर भटहां थाने में अविनाश कुमार के खिलाफ चार मामले दर्ज है।
पांचवां मामला आर्म्स एक्ट का सोमवार को दर्ज किया गया है। बताया जा रहा हैं कि वह सोमवार को किसर बड़े वारदात को अंजाम देने के लिए निकला था लेकिन पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में भैंस चोरी के आरोपित समेत तीन गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने वाले भी धराए
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।