Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: शर्मनाक! 12 साल की बच्‍ची संग दुुष्‍कर्म के बाद हत्‍या, खेत में नग्‍न अवस्‍था में मिला शव; छानबीन जारी

    Updated: Wed, 31 Jan 2024 09:49 AM (IST)

    शेखपुरा के बरबीघा थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव में एक 12 सालकी बच्‍ची के साथ दुष्‍कर्म के बाद उसे मौत के घाट उतार दिया गया। घटना को गा ...और पढ़ें

    शेखपुरा में 12 साल की बच्‍ची संग दुुष्‍कर्म के बाद हत्‍या।
    शेखपुरा में 12 साल की बच्‍ची संग दुुष्‍कर्म के बाद हत्‍या।

    HighLights

    1. बच्‍ची साग तोड़ने के लिए घर से खेत की तरफ गई थी।
    2. शरीर पर कपड़े भी नहीं थे, जिससे दुष्कर्म की आशंका स्वजन जता रहे।

    संवाद सहयोगी, बरबीघा। बिहार के शेखपुरा से एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहां बरबीघा थाना क्षेत्र के नगर परिषद क्षेत्र के एक गांव में एक 12 वर्ष की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या का मामला सामने आया है। इस घटना को गांव से थोड़ी दूर अरहर के खेत में अंजाम दिया गया।

    घरवालों ने लाश पुलिस को देने से किया इनकार

    पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है। उधर, परिवार के लोग पुलिस अधीक्षक को मौके पर बुलाने को लेकर लाश को पुलिस को देने से इनकार कर दिया।

    साग तोड़ने के लिए खेत गई थी बच्‍ची

    इस संबंध में मिली जानकारी में बताया गया कि 12 वर्ष की एक छात्रा साग तोड़ने के लिए खेत की तरफ गई। वहीं शाम में जब लौटकर नहीं आई तो परिवार के लोग खोजने लगे। इसी बीच उसकी लाश अरहर के खेत में मिली।

    उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे, जिससे दुष्कर्म की आशंका स्वजन जता रहे। वहीं दुपट्टा से गला दबाकर हत्या की गई है। थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने बताया कि पुलिस को सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: किन्‍नर को प्‍यार के जाल में फंसाकर दिल्‍ली के युवक ने कर दिया कांड, सबकुछ लूटकर हुआ फरार; पहले से था शादीशुदा

    यह भी पढ़ें: Bihar Police Promotion: इंतजार खत्म! बिहार पुलिस के 163 इंस्पेक्टर संभालेंगे डीएसपी की कुर्सी, सैलरी में भी इजाफा