Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    चांद पर पहुंचने की आस: शेखपुरा में Chandrayaan-3 की सफल लैंडिंग के लिए हवन, सारण में महामृत्युंजय मंत्र का जाप

    By abhay kumarEdited By: Jagran News Network
    Updated: Wed, 23 Aug 2023 04:43 PM (IST)

    चंद्रयान-3 की सफलता को लेकर देश के तमाम जगहों पर हवन हुए। भारी संख्या में लोगों ने इसको लेकर पूजा पाठ की। सुबह बेगूसराय में चंद्रयान-3 की सफलता को लेक ...और पढ़ें

    शेखपुरा में हवन करते लोग। फोटो- जागरण
    शेखपुरा में हवन करते लोग। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा चंद्रयान-3
    2. इस उत्सव से शेखपुरा नहीं है अछूता

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा: चंद्रयान-3 बुधवार के ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ की सफलता के लिए हवन कर भगवान से प्रार्थना किया गया। इसे लेकर पूरा देश आशांवित है। उम्मीद भरी नजरें इन लम्हों को लाइव देखना चाहती है। इसरो ने बताया है कि चंद्रयान-3 बुधवार को शाम छह बजकर चार मिनट पर चांद पर उतरेगा।

    देश भर में गर्व का माहौल

    चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 के उतरने को लेकर देश भर में गर्व और रोमांच का माहौल है। इसे लेकर मंदिर में प्रार्थना और हवन किए जा रहे हैं। इस उत्सव में शेखपुरा भी अछूता नहीं है। नगर के शकुन्त मुहल्ला स्थित देवी मंदिर के समीप विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने हवन किया।

    इस मौके पर बजरंगदल के गौ सेवा प्रमुख युगल बाबा, सामाजिक समरसता प्रमुख अरविंद हरिओम,ललन पाण्डेय,गौरी देवी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    सारण में रुद्राभिषेक का आयोजन

    इसके अलावा, दाउदपुर (सारण) में स्थानीय थाना क्षेत्र के आदर्श ग्राम बरेजा में चंद्रयान 3 को चांद पर सकुशल लैडिंग के लिए रुद्राभिषेक किया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बुधवार को देश के लिए ऐतिहासिक दिन होने वाला है क्योंकि भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंडिंग करने वाला है।

    भारत समेत विश्व भर के लोगों की निगाहें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई हैं। सभी को उस पल का इंतजार है जब चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा।

    इसी क्रम में मांझी प्रखंड के महान स्वतन्त्रता सेनानी पण्डित गिरीश तिवारी, सावलिया पाण्डेय की कर्म भूमि सह आदर्श ग्राम पंचायत बरेजा स्थित शिव मंदिर परिसर में सुबह से ही महामृत्युंजय जाप यज्ञ का आयोजन किया गया है।

    सभी भारतीयों के लिए गौरवशाली दिन 

    पंचायत के मुखिया राजेश पाण्डेय ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतीयों के लिए गौरवशाली और सौभाग्य का दिन है। चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर सावन महीने में स्थानीय शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ से विशेष प्रार्थना की जा रही है।

    खबरें और भी

    इससे पूर्व चंद्रयान 2 का परीक्षण में क्रैश हो गया था। इसकी सफलता के लिए ग्रामीण शिव से अर्जी कर रहे है। वहीं मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने कहा कि भारत के वैज्ञानिकों पर हम सभी भारतीयों को अटूट विश्वास है। इसलिए चंद्रयान- 3 सफल तरीके से चंद्रमा पर लैंडिंग करेगा।

    लोगों ने कहा कि शिव मंत्र से ही शुभ कार्यों की शुरुआत होती है। इसलिए सभी लोग चंद्रयान-3 की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।