Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    बिहार में खूंखार औरतों का खूनी खेल: ब्‍यूटी पार्लर में आईब्रो बनवाने के बाद संचालिका पर कैंची से किए ताबड़तोड़ वार, फिर...

    Updated: Mon, 19 Feb 2024 04:36 PM (IST)

    Bihar Crime शहर के भीड़-भाड़ वाले मुख्य बाजार में संचालित ब्यूटी पार्लर में घुसकर नकाबपोश महिलाओं ने पार्लर संचालिका सीता कुमारी (30) पर जानलेवा हमला कर ...और पढ़ें

    Bihar Crime News: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।
    Bihar Crime News: घटनास्थल पर जांच करती पुलिस।

    HighLights

    1. ब्यूटी पार्लर संचालिका को किया लहूलुहान
    2. खुद बाहर निकलकर आई घायल पार्लर संचालिका
    3. कैंची से पूरे शरीर पर हमला,बिजली के तार से गला घोंटने का प्रयास

    जागरण संवाददाता शेखपुरा। शहर के भीड़-भाड़ वाले मुख्य बाजार में संचालित ब्यूटी पार्लर में घुसकर नकाबपोश महिलाओं ने पार्लर संचालिका सीता कुमारी (30) पर जानलेवा हमला करके घायल कर दिया।

    नकाबपोश हमलवारों ने सीता के हाथ बांधकर उसके समूचे शरीर पर कैंची से कई हमले करने के साथ बिजली के तार से उसकी गला घोंटने का भी प्रयास किया। महिला को इलाज के लिए गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

    सीता का पति रंजीत कुमार भी शेखपुरा में प्राइवेट जॉब करता है। ये लोग शेखपुरा के ही गोला रोड के निवासी हैं। शेखपुरा थाना के एसएचओ धर्मेंद्र कुमार ने बताया मामले की जांच की जा रही है।

    खून से लाल हो गया पूरा फर्श

    पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया है और घायल महिला के बयान की प्रतीक्षा की जा रही है। इस तरह की घटना को किसने अंजाम दिया और इसके क्या कारण हो सकते हैं, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    यह ब्यूटी पार्लर कटरा चौक और चांदनी चौक के बीच बंगालीपर मोड़ के निकट पहली मंजिल पर अवस्थित है। ब्यूटी पार्लर संचालिका सीता पर हुए हमले से ब्यूटी पार्लर का समूचा फर्श खून से लाल हो गया। फर्श पर लेडीज बैग, चूड़ी, पायल भी टूटे पड़े मिले हैं। बीच बाजार में इस तरह की पहली घटना ने सभी को चकित कर दिया है।

    पेशेवर की तरह हमला

    ब्यूटी पार्लर सीता पर नकाबपोशों ने पेशेवर अपराधी की तरह हमला किया। दोपहर के ठीक तुरंत बाद हुई इस घटना में तीन नकाबपोश महिलाएं सीढ़ी चढ़कर ऊपर संचालित ब्यूटी पार्लर में घुसी और इसमें से एक ने अपना आइब्रो बनवाई और दूसरी भी आइब्रो बनवाने के लिए बैठी।

    खबरें और भी

    इसी दौरान सीता का दोनों हाथ पीछे से पकड़कर उसपर कैंची से हमला शुरू कर दिया। इस दौरान ब्यूटी पार्लर का शीशे का दरवाजा भीतर से बंद कर लिया। तीनों ने ब्यूटी पार्लर संचालिका के हाथ बांधने के बाद उसपर कैंची से ताबड़तोड़ कई हमले किए। इस दौरान सीता के गले में बिजली के तार लपेटकर उसकी गला घोंटने का भी प्रयास किया।

    इस दौरान बचने के लिए सीता में हमलावरों का प्रतिरोध भी किया,जिसमें चूड़ी,पायल तथा दूसरे सामान टूट गए। हद तो यह की लगभग 20 मिनट तक हुई इस घटना की भनक ब्यूटी पार्लर के सटे टेलरिंग हाउस में काम कर रहे लोगों को इसकी भनक तक नहीं लगी।

    पुलिस ने टेलरिंग हाउस के लोगों से भी पूछताछ की है। हमलावरों के भाग जाने के काफी देर बाद लहूलुहान सीता ने स्वयं बाहर निकलकर इसकी सूचना बगल वालों को दी।  

    यह भी पढ़ें -

    Bihar Politics : 'हुजूर! पर्ची इधर... वो उधर...', RJD विधायक का दिलचस्प अंदाज, विधानसभा में उठाया सवाल

    'राजनीतिक कुकर्म में जेल जाइए...', JDU का लालू-तेजस्वी पर हमला, ओवैसी को बताया छुर-छुरी पटाखा