Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Sheikhpura: नीलगाय से टकराई राजद विधायक विजय सम्राट की गाड़ी, कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची जान

    By arbind kumarEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Sat, 09 Sep 2023 09:47 AM (IST)

    राजद विधायक विजय सम्राट की कार नीलगाय से टकरा गई। इस हादसे के बाद उनकी गाड़ी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। यह दुर्घटना शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. मिर्जापुर गांव जा रहे थे विधायक विजय सम्राट
    2. मामूली रूप से चोटिल हुए विजय सम्राट

    जागरण संवाददाता शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा में शुक्रवार की देर रात शेखपुरा-जमुई राष्ट्रीय राजमार्ग 333 ए पर शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट की कार से नीलगाय टकरा गई। कार में स्वयं विधायक भी सवार थे। इस हादसे में उनकी फार्च्यूनर कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    गाड़ी में सवार थे छह लोग

    यह हादसा जमुई जिला के सिकंदरा थाना के मिर्जागंज गांव से डेढ़ किलोमीटर पहले हुआ। हादसे की सूचना पर जमुई पुलिस की गश्ती दल तुरंत दुर्घटना स्थल पर पहुंची तथा विधायक सहित कार में सवार सभी छह लोगों को बचाया। इस हादसे में विधायक को हल्की चोट भी आई है।

    कार में विधायक के साथ उनके रिश्तेदार मनोज कुमार के साथ चालक और तीन सरकारी अंगरक्षक भी थे। हादसे में चोटिल हुए विधायक को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बाद में शेखपुरा से बड़ी संख्या में उनके समर्थक हादसा स्थल पर पहुंच गए और दूसरी कार से विधायक को शेखपुरा लाया गया।

    अचानक नीलगाय ने लगाई छलांग

    विधायक के साथ कार में सवार मनोज कुमार ने बताया शुक्रवार की रात विधायक अपनी कार से एक आमंत्रण में शामिल होने जमुई जिला के मिर्जागंज गांव जा रहे थे। मिर्जागंज गांव से पहले अचानक एक नीलगाय कार पर छलांग लगा दी। इससे नीलगाय कार के अगले हिस्से से टकरा गई।

    खबरें और भी

    टक्कर के बाद भाग गई नीलगाय

    विधायक कार की अगली सीट पर बैठे थे, जिससे उन्हें हल्की चोट आई। टक्कर के बाद नीलगाय भी भाग गई। विधायक विजय सम्राट ने बताया ईश्वर की कृपा है कि सभी लोग पूरी तरह सुरक्षित रहे।

    यह भी पढ़ें- खतरे में थी सैकड़ों यात्रियों की जान, गोरखपुर में बिहार संपर्क क्रांति हादसे का शिकार होने से बची

    इधर हादसे की सूचना के बाद शनिवार की सुबह से ही शेखपुरा के इंदाय स्थित विधायक के निजी आवास पर कुशल क्षेम पूछने वालों का तांता लग गया।