Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Sheikhpura में BSF जवान के घर चोरों का आतंक, उड़ाए 50 हजार नकद और 9 लाख के जेवर

    Updated: Wed, 14 Jan 2026 04:57 PM (IST)

    Sheikhpura में एक BSF जवान मिथलेश सहनी के घर से चोरों ने 50 हजार नकद और 9 लाख से अधिक के जेवर सहित कुल 10 लाख रुपये की संपत्ति चुरा ली। जवान की पत्नी ...और पढ़ें

    शेखपुरा में बीएसएफ जवान के घर चोरों का आतंक

    शेखपुरा में बीएसएफ जवान के घर चोरों का आतंक

    HighLights

    1. शेखपुरा में बीएसएफ जवान के घर 10 लाख की चोरी।

    2. चोरों ने 50 हजार नकद और 9 लाख के जेवर उड़ाए।

    3. पुलिस ने जांच शुरू की, ज्वेलरी दुकान से जुड़ाव संभव।

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शेखपुरा बाईपास के रेडक्रास मोड़ के पास रिहायशी क्षेत्र के एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने 50 हजार नकदी सहित 10 लाख रुपये की संपत्ति चुरा लिया। यह घर सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान मिथलेश सहनी का है,जो मूल रूप से शेखपुरा थाना के कारे गांव के निवासी हैं तथा फिलहाल मणिपुर राज्य में पदस्थापित हैं। 

    मिथलेश शेखपुरा के रेडक्रास मोड़ स्थित रिहायशी क्षेत्र में निजी घर बनाया है,जहां उनकी पत्नी बबिता देवी बच्चों के साथ रहती है। चोरी की यह घटना संभवतः सोमवार की रात हुई है। 

    घर के दरवाजे पर लगाया नया ताला

    बबिता देवी ने बताया कि सोमवार को वह अपनी बीमार पुत्री का इलाज कराने लखीसराय गई थी तथा घर में बाहर से ताला बंद कर दिया था। मंगलवार की रात्रि वह लखीसराय से वापस लौटी तो घर के मुख्य दरवाजे पर नया ताला लगा देखकर चौंक गई। 

    नए ताला को खुलवाकर घर के भीतर प्रवेश किया तो भीतर सभी कमरों तथा आलमारियों का ताला टूटा हुआ था। घर के सारे सामान बिखरे पड़े थे। इस घटना में चोरों ने 50 हजार रुपया नकदी के साथ 9 लाख से अधिक के जेवर चुरा ले गए। बाद में घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। थानाध्यक्ष ने बताया सूचना के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। 

    जेवर दुकान से तार जुड़े हो सकते हैं

    बीएसएफ जवान के घर हुई इस भीषण चोरी की घटना के तार कमिश्नरी बाजार स्थित एक जेवर दुकान में शटर काटकर चोरी के प्रयास वाली घटना से जुड़ा हो सकता है। सोमवार की रात ही अज्ञात चोरों ने कमिश्नरी बाजार स्थित एक जेवर दुकान में चोरी की नीयत से गैस कटर से दुकान का शटर काटने का प्रयास किया था। 

    खबरें और भी

    इस प्रयास में गैस कटर से दुकान के भीतर आग लग गई,जिससे घबराकर चोर भाग गए थे। अनुमान है बीएसएफ जवान के घर में चोरी करने वाले भी इसी गिरोह के हो सकते हैं।