Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar News : जालंधर से आया भतीजा, प्रणाम करने पहुंचा तो चाचा ने काट डाला हाथ; वजह कर देगी सन्न

    Updated: Sun, 12 May 2024 02:39 PM (IST)

    Bihar News घरेलू विवाद में चाचा ने सगे भतीजे का हाथ काट डाला। भतीजा शाम को जालंधर से लौटा था। इसके बाद वह चाचा के पास प्रणाम करने पहुंचा था। जहां चाच ...और पढ़ें

    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर
    प्रस्तुति के लिए इस्तेमाल की गई तस्वीर

    HighLights

    1. घरेलू विवाद में चाचा ने भतीजे का हाथ काट दिया
    2. बकरा काटने वाले छूरे से निहत्थे भतीजे पर हमला

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। मामूली घरेलू विवाद में सगे चाचा ने अपना आपा खोकर भतीजे का हाथ ही काट डाला। हाथ कटने से गंभीर रूप से घायल भतीजे विक्रम कुमार (22) को सदर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पावापुरी मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया है। हाथ काटने का आरोप सगे चाचा विजय चौहान पर है।

    यह घटना शनिवार की रात जिला मुख्यालय से 8 किमी दूर चेवाड़ा थाना के बरारी बीघा गांव में हुई। पुलिस ने बताया उन्हें घटना की सूचना मिली है,मगर कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। परिवार के लोग घायल युवक का इलाज कराने चले गए हैं। उनके बयान के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

    इस तरह हाथ काटने की घटना बढ़ रही

    Bihar News हाल के दिनों में जिला में विरोध और आक्रोश में इस तरह हाथ काटने की घटना बढ़ रही है। छह महीने पहले भी शेखपुरा के कारे गांव में आपसी विवाद में बदमाशों ने बबलू यादव नाम के युवक का दोनों हाथ काटकर अपने साथ ले भागे थे।

    बरारी बीघा गांव में घटित इस नई घटना को लेकर घायल युवक विक्रम के पिता अशोक चौहान ने बताया कि पिछले दशहरा के दौरान सहोदर भाइयों अशोक और विजय के बीच घरेलू मुद्दे को लेकर विवाद हुआ था। मामला शांत हो गया था। अशोक का पुत्र विक्रम पंजाब के जालंधर में रहकर कबाड़ी का कारोबार करता है।

    खबरें और भी

    चाचा ने छेड़ा पुराना विवाद

    विक्रम शनिवार की शाम ही जालंधर से अपने घर आया था। रात में विक्रम अपने चाचा विजय को प्रणाम करने गया था, मगर चाचा ने दशहरा के दौरान हुए विवाद को भतीजे विक्रम के समक्ष छेड़ दिया।

    इसी को लेकर चाचा-भतीजे में विवाद बढ़ गया और चाचा विजय चौहान ने अपना आपा खोकर घर में रखे बकरा काटने वाले छूरे भतीजे विक्रम पर हमला कर दिया। इस हमले में विक्रम का बायां हाथ कलाई के पास से कट गया।

    चिकित्सक ने बताया कलाई के पास हाथ पूरी तरह से कट गया गया। सिर्फ एक तरफ चमड़े से हाथ लगा हुआ है। सदर अस्पताल में इसकी चिकित्सा संभव नहीं थी,इस वजह से पावापुरी रेफर किया गया है।

    यह भी पढ़ें-

    PM Modi Road Show : रोड शो को लेकर RJD नेताओं ने दिया बवाल मचाने वाला रिएक्शन, कहा- गरीबों को दो दिनों तक...

    Bihar Politics : इस काम के लिए मांझी ने खुलकर किया नीतीश का सपोर्ट, तेजस्वी पर भी दिया रिएक्शन; कहा- उनके पास तो...