यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Sheikhpura News: शेखपुरा के लोगों की बल्ले-बल्ले, दिल्ली के लिए चलेगी ट्रेन; यहां देखें पूरा शेड्यूल
शेखपुरा से नई दिल्ली के लिए पहली बार सीधी रेल सेवा शुरू हुई है। भारतीय रेलवे ने गर्मियों के लिए यह विशेष सुपरफास्ट ट्रेन चलाई है जो सप्ताह में दो दिन ...और पढ़ें

HighLights
- शेखपुरा से पहली बार नई दिल्ली के लिए ट्रेन सेवा शुरू
- गर्मी में सप्ताह में दो दिन चलेगी सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन
जागरण संवाददाता, शेखपुरा। आजादी के बाद पहली बार शेखपुरा जंक्शन से सीधे नई दिल्ली तक की रेल सेवा शुरू की गई है। यह सेवा भारतीय रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन विशेष सुविधा के रूप में दी जा रही है, जो सप्ताह में दो दिन चलेगी। अब तक यह ट्रेन गया तक चलती थी, लेकिन यात्रियों की सुविधा और लंबे समय से चली आ रही मांग को ध्यान में रखते हुए इसे शेखपुरा तक विस्तारित किया गया है।
रेलयात्रियों की यह बहुप्रतीक्षित मांग थी, जिसे लेकर स्थानीय रेल यात्री संघ के रंजीत कुमार बुधन भाई, शंभू यादव, सचिन सौरभ, भूपेश कुमार सहित अन्य लोगों ने लगातार आंदोलन चलाया और स्टेशन पर धरना भी दिया। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर स्थानीय लोगों में खुशी की लहर है।
जानकारी के अनुसार भारतीय रेलवे ने नई दिल्ली से शेखपुरा के बीच सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन नंबर 04064 और 04063 चलाने की घोषणा की है।
04064 (नई दिल्ली–शेखपुरा)
- यह ट्रेन 5 मई से 10 जुलाई 2025 तक हर सोमवार और गुरुवार को चलेगी।
- नई दिल्ली प्रस्थान: सुबह 09:30
- प्रयागराज जं.: शाम 19:10
- गया जं.: रात्रि 02:35 (दूसरे दिन)
- वारिसलीगंज : सुबह 04:02
- शेखपुरा आगमन: सुबह 05:00
04063 (शेखपुरा–नई दिल्ली)
- यह ट्रेन 6 मई से 11 जुलाई 2025 तक हर मंगलवार और शुक्रवार को चलेगी।
- शेखपुरा प्रस्थान: सुबह 07:00
- गया जं.: सुबह 09:15
- प्रयागराज: शाम 16:35
- नई दिल्ली आगमन: रात्रि 03:15 (दूसरे दिन)
ट्रेन में होंगे कुल 20 कोच
इस ट्रेन में कुल 20 कोच होंगे, जिनमें 7 स्लीपर, 10 जनरल, 1 एसी थर्ड टियर और 2 दिव्यांग/गार्ड कोच शामिल हैं। यह ट्रेन शेखपुरा से दिल्ली हफ्ते में दो दिन हर मंगलवार और शुक्रवार चलेगी। वहीं दिल्ली से शेखपुरा सोमवार और गुरुवार को चलेगी।
ये भी पढ़ें
Bihar Train: यात्रियों के लिए खुशखबरी! दिल्ली का सफर हुआ आसान, 14 मई से चलेगी समर स्पेशल ट्रेन