शेखपुरा के रिफान आरिश ने रचा इतिहास, डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में पूरे बिहार में पहला स्थान
शेखपुरा जिले के रामजानपुर गांव के छात्र रिफ़ान आरिश ने बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 में पूरे बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हों ...और पढ़ें

रिफान आरिश
HighLights
रिफ़ान आरिश ने डीएलएड परीक्षा में बिहार में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
उन्हें 109.2603 अंक मिले, शेखपुरा जिले का गौरव बढ़ाया।
सफलता का श्रेय माता-पिता, नियमित पढ़ाई और चाचा के मार्गदर्शन को दिया।
संवाद सहयोगी, बरबीघा(शेखपुरा)। शेखपुरा जिले के रामजानपुर गांव के छात्र रिफ़ान आरिश ने बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2026 में पूरे बिहार में प्रथम स्थान हासिल किया है। उन्हें 109.2603 अंक प्राप्त हुए हैं।
बेंगलुरु में रहते हैं माता-पिता, बिहारशरीफ में की तैयारी
रिफ़ान, गालिब मसूद और रिफ़ात अर्शी के पुत्र हैं। उनके माता-पिता वर्तमान में बेंगलुरु में रहते हैं, जबकि पैतृक घर रामजानपुर गांव में है। उन्होंने बिहारशरीफ में रहकर परीक्षा की तैयारी की।
नियमित पढ़ाई और परिवार के मार्गदर्शन का मिला फल
रिफ़ान ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के सहयोग, नियमित अध्ययन और अपने बड़े चाचा मास्टर रागिब के मार्गदर्शन को दिया। मास्टर रागिब रामजानपुर मध्य विद्यालय में शिक्षक हैं।
ऑनलाइन अध्ययन सामग्री का भी लिया सहारा
रिफ़ान ने बताया कि परीक्षा की तैयारी के दौरान उन्होंने शैक्षणिक वीडियो और अन्य अध्ययन सामग्री का नियमित उपयोग किया। इससे विषयों को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली।
गांव और जिले में खुशी की लहर
रिफ़ान की इस उपलब्धि से पूरे गांव और जिले में खुशी का माहौल है। ग्रामीणों, शिक्षकों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
सफलता से बढ़ा जिले का गौरव
रिफ़ान की इस उपलब्धि को शेखपुरा जिले के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। उनकी सफलता से जिले के अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिलेगी।