Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar: उपेंद्र कुशवाहा बोले, राज्य में अचानक बढ़ने लगे अपराध, राजद से हाथ मिलाकर नीतीश ने जनता को दिया धोखा

    By arbind kumarEdited By: Jagran News Network
    Updated: Fri, 25 Aug 2023 03:55 PM (IST)

    रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने बिहार के मुख्यमंत्री पर निशाना साधा है। कुशवाहा ने कहा कि राजनीति के अंतिम समय पर इनकी सोच और स्मरण शक् ...और पढ़ें

    प्रेस वार्ता में उपेंद्र कुशवाहा (बाएं से दूसरे) साथ मे अन्य नेता। फोटो- जागरण
    प्रेस वार्ता में उपेंद्र कुशवाहा (बाएं से दूसरे) साथ मे अन्य नेता। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. बिहार को फिर से 2005 से पूर्व की स्थिति में जाने नहीं देंगे
    2. लालू जी की इस दशा के लिए ललन व शिवानंद जिम्मेदार

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा: रालोजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने कहा है बिहार को फिर से 2005 से पहले वाली स्थिति में धकेलने का प्रयास हो रहा है, मगर हम इस राजनीतिक साजिश को किसी भी कीमत पर सफल होने देंगे। यह बात शुक्रवार को शेखपुरा में आयोजित प्रेस वार्ता में कही।

    अंतिम समय में सोच खराब

    मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आड़े हाथ लेते हुए कुशवाहा ने कहा कि राजनीति के अंतिम समय पर इनकी सोच और स्मरण शक्ति खराब हो गई है। चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव की मौजूदा स्थिति के लिए कुशवाहा ने ललन सिंह और शिवानंद तिवारी को जिम्मेदार ठहराया।

    उन्होंने कहा कि इन्हीं दोनों की याचिका पर न्यायालय ने सीबीआई जांच का आदेश दिया था और जो कुछ हो रहा है न्यायालय के आदेश पर हो रहा है। वहीं, विपक्ष द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसियों के दुरुपयोग पर कुशवाहा ने कहा कि आरोप झेलने वाले सारे लोग इसी तरह की बात करते हैं।

    सीटों पर अभी नहीं हुई चर्चा

    गुरुवार को कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में कुशवाहा ने कहा कि हम एनडीए के घटक दल हैं और लोक सभा चुनाव में सीटों को लेकर अभी कोई बात नहीं हुई है। बात होने के बाद उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

    खबरें और भी

    उन्होंने आगे यह भी कहा कि राजद के जंगल राज से लड़ने के लिए बिहार की जनता जदयू के स्थान पर अब राष्ट्रीय लोक जनता दल पर विश्वास और भरोसा दिखा रही है। जिलों में हो रहे कार्यकर्ता सम्मेलन में अपेक्षा से अधिक रेस्पॉन्स हमारी पार्टी को मिल रहा है।

    आए दिन हो रही है हत्या

    कुशवाहा ने कहा कि राजद से हाथ मिलाने और तेजस्वी यादव को अपना उत्तराधिकारी घोषित करने के बाद बिहार में अचानक अपराध बढ़ गया है। दारोगा, पत्रकार, व्यवसायी की हत्या हो रही है। दिल्ली के निर्भया कांड की तरह बिहार में भी घटना होने लगी है।

    नीतीश कुमार ने राजद के साथ हाथ मिलाकर और फिर तेजस्वी यादव को उत्तराधिकारी घोषित करके बिहार के करोड़ों लोगों के साथ धोखा किया है। प्रेस वार्ता में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रमेश सिंह कुशवाहा,महिला सेल की प्रदेश अध्यक्ष स्मृति कुमुंद, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र नाथ भी शामिल हुए।