यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: तेजस्वी से मिले उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी के दिग्गज नेता, बिहार में सियासी हलचल तेज; क्या होगा खेला?
Tejashwi Yadav बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पूरी तरह से एक्टिव नजर आ रहे हैं। शेखपुरा यात्रा के दौरान उन्होंने राष्ट्रीय लोक ...और पढ़ें

अल्पसंख्यकों के बहिष्कार की बात प्रसारित
बिहार यात्रा पर निकले उपेंद्र कुशवाहा
रालोमो प्रमुख और राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शनिवार को चनपटिया में पार्टी कार्यकर्ताओं और लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी पूरी मजबूती से एनडीए के साथ खड़ी है और सूबे में सरकार के पक्ष में संतोषजनक माहौल है।
खबरें और भी
उन्होंने कहा कि उनकी बिहार यात्रा का मुख्य उद्देश्य एनडीए को मजबूत करना है। उन्होंने भरोसा जताया कि 2025 के विधानसभा चुनाव में एनडीए 2020 के मुकाबले बेहतर प्रदर्शन करेगा और राज्य में एक बार फिर से एनडीए की ही सरकार बनेगी।
कौन हैं उपेंद्र कुशवाहा
- उपेंद्र कुशवाहा राष्ट्रीय लोक मोर्चा( रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं
- उपेन्द्र कुशवाह बिहार विधान परिषद और बिहार विधान सभा के पूर्व सदस्य हैं।
- उन्होंने भारत सरकार में मानव संसाधन और विकास राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया है।
- कुशवाहा बिहार के रोहतास जिले के काराकाट निर्वाचन क्षेत्र से पूर्व सांसद और राज्यसभा के पूर्व सदस्य हैं।
- वह अपनी पार्टी राष्ट्रीय समता पार्टी (आरएसपी) के अध्य7 थे, जिसका 2009 में जनता दल (यूनाइटेड) (जेडीयू) में विलय हो गया।
- बाद में, उन्होंने राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आरएलएसपी) का गठन किया, जिसका भी जेडी (यू) में विलय हो गया।
- 20 फरवरी 2023 को, कुशवाहा ने जनता दल (यूनाइटेड) में सभी पदों से इस्तीफा दे दिया
- नीतीश कुमार से जुदा होने के बाद राष्ट्रीय लोक मोर्चा नामक अपनी पार्टी बनाई।
- कुशवाह ने 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट निर्वाचन क्षेत्र से लड़ा और तीसरे स्थान पर रहे।
- हालांकि, उन्हें अगस्त 2024 में राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुना गया।
ये भी पढ़ें