विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार: प्रेमी से धोखा खाने के बाद पति ने दिखाई दरियादिली, पत्नी को फिर अपनाया

Published: Mon, 07 Sep 2026 03:55 PM (IST)

पति को छोड़कर प्रेमी के साथ चार साल रहने के बाद धोखा खाई सिंकी कुमारी को आखिरकार उसके पति चंदन यादव ने दोबारा अपनाया।

प्रेमी से धोखा खाने के बाद पति ने दिखाई दरियादिली, पत्नी को फिर अपनाया (AI Generated Image)

प्रेमी से धोखा खाने के बाद पति ने दिखाई दरियादिली, पत्नी को फिर अपनाया (AI Generated Image)

HighLights

  1. सिंकी कुमारी चार साल प्रेमी के साथ रही।

  2. प्रेमी ने धोखा दिया, सिंकी ने विषपान किया।

  3. पति चंदन यादव ने पत्नी को दोबारा अपनाया।

जागरण संवाददाता, शेखपुरा। पति को छोड़कर प्रेमी के साथ लंबे समय तक रही विवाहिता को जब प्रेमी से धोखा मिला, तो आखिरकार पति ने ही सहारा बनकर उसे दोबारा अपनाया।

लगभग एक सप्ताह तक बेसहारा रही फिरंगीबीघा गांव की सिंकी कुमारी (28) को उसका पति चंदन यादव अपने साथ ले गया।

इससे पहले सिंकी अपने पति चंदन यादव को छोड़कर लगभग चार वर्षों से गांव के ही प्रेमी सतीश यादव के साथ रह रही थी। पिछले पखवाड़े सतीश ने धोखा देकर सिंकी को जीवन के मझधार में छोड़ दिया था।

वन स्टॉप सेंटर की अधिकारी अमृता कुमारी ने बताया कि पति को छोड़कर प्रेमी के संग रहने और फिर प्रेमी से धोखा मिलने पर 22 फरवरी को सिंकी ने विषपान कर लिया था, जिसे पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराकर उसकी जान बचाई।

इसके बाद सिंकी को ससुराल, नैहर (मायका) तथा प्रेमी का परिवार, कोई भी अपनाने को तैयार नहीं था। कई दिनों तक बेसहारा सदर अस्पताल में रहने के बाद सिंकी को वन स्टॉप सेंटर में रखा गया।

इसी बीच पहले पति चंदन यादव ने दरियादिली दिखाते हुए बेसहारा हुई अपनी पत्नी को अपनाया और उसे घर ले गया। प्रेमी द्वारा धोखा दिए जाने को लेकर सिंकी के बयान पर प्रेमी सतीश सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई है।