Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ज्वेलरी शॉप में चोरी का प्लान फेल: शटर काटने के दौरान लगी आग, डरकर भागे चोर

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 04:28 PM (IST)

    शेखपुरा में एक आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास विफल हो गया। चोरों ने गैस कटर से शटर काटने की कोशिश की, जिससे दुकान के अंदर आग लग गई। आग लगने और धुआं उठ ...और पढ़ें

    आग लगने के बाद शटर की तस्वीर। फोटो जागरण

    आग लगने के बाद शटर की तस्वीर। फोटो जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। सोमवार की रात शहर की घनी आबादी में स्थित एक आभूषण दुकान में चोरी करने के प्रयास एक दौरान दुकान में आग लग गई। दुकान में आग लगने से चोर घबरा गए और चोरी की घटना को अंजाम दिये बिना भाग निकले।

    उक्त दुकान में लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवर थे। यह घटना शहर के माहुरी टोला तथा कमिश्नरी बाजार की सीमा पर मड़पसौना गली के मुहाने पर हुई। आभूषण की यह दुकान कमिश्नरी बाजार निवासी राजेश सर्राफ उर्फ पाटो जी की है।

    मंगलवार की सुबह सूचना पर शेखपुरा थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची तथा मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया दुकान के आस-पास स्थित सिविटीवी कैमरों के फूटेज देखकर चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

    उन्होंने बताया कि अज्ञात चोरों ने भीषण ठंड में सोमवार की रात उक्त आभूषण दुकान का शटर गैस कटर से काटने का प्रयास किया है। इसी प्रयास में गैस कटर से दुकान के भीतर फर्श पर बिछे गद्दे में आग लग गई। आग लगने के बाद दुकान के भीतर से धुआं उठने के कारण चोर भयभीत होकर भाग गए, भला हुआ दुकान के शटर का लाक कट नहीं पाया।

    खबरें और भी

    मंगलवार की सुबह लोग दुकान के भीतर से धुआं उठते देखकर आसपास के लोगों ने दुकानदार को इसकी सूचना दी। इधर स्थानीय लोगों तथा दूकानदारों ने घनी आबादी के बीच स्थित आभूषण दुकान में इस तरह की घटना पर शहर में पुलिस की रात्री गश्ती की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

    लोगों ने बताया घनी आबादी में इस तरह की घटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती के साथ आम नागरिकों और दूकानदारों के लिए भय पैदा करता है।

    पुलिस की थी बैठक

    आभूषण दूकानों की सुरक्षा को लेकर पिछले महीने पुलिस ने दूकानदारों के साथ बैठक की थी। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया इस बैठक में दूकानदारों की राय जानने के साथ पुलिस ने भी कई सलाह दिए हैं।

    पुलिस की जरूरी सलाह में सभी आभूषण दूकानदारों को दुकान के भीतर तथा बाहर सीसीटीवी कैमरे लगाने की सलाह दी गई थी, मगर अभी भी कई दुकानदार यह काम नहीं किया है। सोमवार की रात जिस आभूषण दुकान में चोरी का प्रयास किया गया उसमें भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया गया है।   

    यह भी पढ़ें- सोने के नाम पर धोखा, पश्चिम चंपारण में स्वर्ण व्यवसायी से पांच लाख की ठगी

    यह भी पढ़ें- आरा सदर अस्पताल ने बिहार में किया टॉप, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा के लिए मिला सम्मान