Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    शेखपुरा-Delhi कनेक्टिविटी बूस्ट: 5 ट्रेनों से सफर आसान, कौन सी ट्रेन किस दिन-जानिए पूरा रूट और टाइम

    Updated: Sat, 04 Apr 2026 05:23 PM (IST)

    शेखपुरा जंक्शन से दिल्ली के लिए अब कुल 5 ट्रेनें चल रही हैं, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इनमें नियमित और विशेष ट्रेनें शामिल हैं, जो सप्ताह ...और पढ़ें

    दिल्ली आना-जाना आसान

    दिल्ली आना-जाना आसान

    HighLights

    1. शेखपुरा से दिल्ली के लिए अब 5 ट्रेनें उपलब्ध।

    2. यात्रियों को दिल्ली आने-जाने में मिली बड़ी राहत।

    3. हावड़ा और रांची के लिए सीधी ट्रेन की मांग।

    जागरण संवाददाता, शेखपुरा। शेखपुरा जंक्शन से दिल्ली के लिए अब कुल 5 ट्रेनों-19604, 03697, 02397, 04061 और 04062 का परिचालन हो रहा है, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। इससे न केवल शेखपुरा बल्कि आसपास के जिलों के लोगों के लिए दिल्ली आना-जाना आसान हो गया है, साथ ही रेलवे की आय में भी बढ़ोतरी हो रही है।

    दो ट्रेनें शेखपुरा से ही शुरू और समाप्त

    इन पांच ट्रेनों में दो ट्रेनों की शुरुआत और समाप्ति शेखपुरा जंक्शन से ही होती है। वहीं बाकी तीन ट्रेनों में एक गोड्डा, एक मालदह टाउन से चलती है, जबकि एक ट्रेन 21 अप्रैल से भागलपुर से शुरू होगी।

    नियमित और स्पेशल ट्रेनों का संचालन

    दिल्ली जाने वाली इन ट्रेनों में 19604 नियमित ट्रेन है, जबकि अन्य चार ट्रेनें स्पेशल श्रेणी में चलाई जा रही हैं। इन विशेष ट्रेनों का संचालन फिलहाल जुलाई तक निर्धारित किया गया है।

    सप्ताह के अलग-अलग दिनों में मिल रही सुविधा

    यात्रियों की सुविधा के लिए सप्ताह के अलग-अलग दिनों में इन ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है। इसमें 03697 (सोम, मंगल, शुक्र, शनि), 02397 (रविवार), 04061 (बुधवार) और 04062 (मंगलवार) शामिल हैं।

    रेल कनेक्टिविटी बढ़ने से यात्रियों में खुशी

    इन ट्रेनों के संचालन से टिकट मिलना आसान हुआ है और लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिली है। इससे स्थानीय लोगों में खुशी का माहौल है और दिल्ली जाने की सुविधा पहले से बेहतर हो गई है।

    खबरें और भी

    अब हावड़ा और रांची के लिए बढ़ी मांग

    दिल्ली के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलने के बाद अब शेखपुरा से हावड़ा और रांची के लिए सीधी ट्रेन की मांग तेज हो गई है। यात्रियों का कहना है कि क्यूल-झाझा मेन लाइन से हावड़ा के लिए ट्रेन चलाई जानी चाहिए।

    लंबे सफर से परेशान यात्री

    फिलहाल गया-हावड़ा एक्सप्रेस से शेखपुरा से हावड़ा पहुंचने में करीब 13 घंटे लगते हैं, जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। ऐसे में तेज और सीधी ट्रेन की मांग लगातार उठ रही है।

    नियमित संचालन की भी उठी मांग

    दैनिक रेल यात्री संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि शेखपुरा से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों को नियमित करने की मांग की जा रही है। इसके साथ ही रांची होते हुए दक्षिण भारत के लिए भी ट्रेन चलाने की जरूरत जताई गई है।

    शेखपुरा से दिल्ली की ट्रेन

    19604 बुधवार (नियमित)
    03697  सोम,मंगल,शुक्र,शनि (विशेष)
    02397 रविवार (विशेष)
    04061 बुधवार (विशेष)
    04062 मंगलवार (विशेष)