यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
'...तो यह है नीतीश जी का महिलाओं के सम्मान का तरीका', गिरिराज सिंह की पोस्ट पर हंगामा; अबला पर डंडे बरसाने वाला थानेदार लाइन हाजिर
Sitamarhi Viral Video सुरसंड में महिला पर डंडे बरसाने वाले थानेदार को लाइन हाजिर किया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने इस वीडियो को अपने ट्वी ...और पढ़ें

संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। सुरसंड में थानेदार द्वारा एक महिला की बेरहमी से पिटाई का वीडियो प्रसारित होने पर हाय-तौबा मचने के बाद पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी ने आरोपी थानाध्यक्ष राजकिशोर सिंह को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। एसपी ने अपने ऑफिस में गोपनीय सेक्शन में तैनात इंस्पेक्टर उमाशंकर को वहां भेजा है। वह एसटीएफ में मुंगेर में थे।
केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह नीतीश पर साधा निशाना
थानाध्यक्ष के द्वारा महिला पर डंडे बरसाने से पुलिस का बेरहम चेहरा सामने आया है। उनकी हर तरफ निंदा की जा रही है। इस वीडियो में साफ दिख रहा है कि बड़ी बेरहमी से एक अबला पर डंडे बरसा रहे हैं। इससे पुलिस की छवि धूमिल हुई है।
महिला बचने की काफी कोशिश रही है, लेकिन थानेदार उसे दौड़ा दौड़ाकर डंडे बरसाते हुए दिख रहे हैं। केंद्रीय राज्यमंत्री गिरिराज सिंह ने इस वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल पर टैग करके नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। इससे यह मामला और भी जोर पकड़ बैठा।
यह नीतीश कुमार जी का महिलाओं के सम्मान करने का तरीका है।#सीतामढ़ी pic.twitter.com/Fp8CZK1tqj
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) December 31, 2023
सुरसंड पुलिस की हो रही काफी किरकिरी
इसके बाद सीतामढ़ी पुलिस बैकफुट पर आ गई। पुलिस कप्तान मनोज कुमार तिवारी ने थानेदार राजकिशोर सिंह को पद से हटाकर उनकी जगह दूसरे को प्रभार सौंपा दिया। साथ ही एसडीपीओ पुपरी विनोद कुमार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
खबरें और भी
लोग मान रहे हैं कि इस वीडियो में खाकी वर्दी में यह अफसर जिस बेरहमी से महिला पर डंडे चटका रहे हैं उससे लगता है कि वह किसी महिला को नहीं, बल्कि शातिर अपराधी पर डंडे बरसा रहे हैं। इस कारण सुरसंड पुलिस की काफी किरकिरी हो रही है।
प्रेमी युगल भागे घर से तो खड़ा हो गया इतना बवाल