Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कला प्रेमियों के लिए अच्छी खबर, सीतामढ़ी में बनेगा 620 सीटों का अटल कला भवन

    By Deepak Kumar Edited By: Ajit kumar
    Updated: Fri, 27 Mar 2026 03:06 PM (IST)

    Bihar Cultural Infrastructure Development News: जिलाधिकारी रिची पांडेय ने अधिकारियों के साथ प्रस्तावित स्थलों, लगमा के बलुआ और राघोपुर बखरी का निरीक्ष ...और पढ़ें

    यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया से ली गई है।

    यह तस्वीर इंटरनेट मीडिया से ली गई है। 

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Sitamarhi Atal Kala Bhawan Project Update: कला प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। जिले में 620 सीटों की क्षमता वाला अत्याधुनिक अटल कला भवन बनाने की दिशा में प्रक्रिया तेज कर दी गई है। इस परियोजना को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है।

    जिलाधिकारी रिची पांडेय ने गुरुवार को अधिकारियों की टीम के साथ प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण किया। वे लगमा के बलुआ और राघोपुर बखरी पहुंचे, जहां अटल कला भवन निर्माण के लिए चिन्हित भूमि का जायजा लिया गया।

    निरीक्षण के दौरान भूमि की स्थिति, सीमाएं और अन्य आवश्यक पहलुओं का गहन अध्ययन किया गया। प्रभारी पदाधिकारी सामान्य शाखा मो इस्लाम ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर राघोपुर बखरी स्थल इस परियोजना के लिए अधिक उपयुक्त पाया गया है। अंतिम निर्णय अंचल अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर लिया जाएगा।

    इस कला भवन के निर्माण से जिले के कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए एक सशक्त मंच मिलेगा। आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस इस भवन में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ-साथ विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जा सकेगा।

    अटल कला भवन बनने के बाद स्थानीय कलाकारों को न केवल अपनी कला को निखारने का अवसर मिलेगा, बल्कि उन्हें व्यापक पहचान भी हासिल होगी। इस परियोजना से क्षेत्र में सांस्कृतिक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद है।

    निरीक्षण के दौरान अपर समाहर्ता संजीव कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी आनंद कुमार, डीसीएलआर सदर अमित राज, वरीय उप समाहर्ता अमूल्य रत्न सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

    खबरें और भी