विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'गोली चलने की आवाज आज भी कानों में गूंजती है...', 4 दिन बाद भी सीतामढ़ी पुलिस के हाथ खाली; छलका नातिन का दर्द

Published: Wed, 16 Sep 2026 02:17 PM (IST)

सीतामढ़ी में जिला पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड के चार दिन बाद भी मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी न होने से ...और पढ़ें

नातिन स्नेहा के दाएं तरफ मृतक बैधनाथ महतो की पत्नी। फोटो जागरण

नातिन स्नेहा के दाएं तरफ मृतक बैधनाथ महतो की पत्नी। फोटो जागरण

HighLights

  1. बैद्यनाथ महतो हत्याकांड के मुख्य आरोपित चार दिन बाद भी फरार।

  2. प्रत्यक्षदर्शी नातिन ने पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल उठाए।

  3. स्वजन ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग की।

संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। जिला पार्षद प्रतिनिधि बैद्यनाथ महतो हत्याकांड के चार दिन बाद भी मुख्य आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं होने से स्वजन में आक्रोश है। घटना की प्रत्यक्षदर्शी रही मृतक की नातिन स्नेहा ने पुलिस की सक्रियता और भूमिका पर सवाल उठाए हैं।

उन्होंने कहा कि घटना को चार दिन बीत चुके हैं, लेकिन मुख्य आरोपित अबतक पुलिस गिरफ्त से फरार है। आखिर पुलिस कर क्या रही है?

स्नेहा ने कहा कि वह घटना के समय नाना के साथ ही टहल रही थीं। उनके सामने ही बदमाशों ने गोली चलाकर बैद्यनाथ महतो की हत्या कर दी। किस-किसने गोली चलाई, हमने अपनी आंखों से देखा है।

स्नेहा ने कहा कि गोली चलने की आवाज और घटना के दौरान बदमाशों के चेहरे आज भी उसीकी आंखों के सामने घूमते रहते हैं। इस घटना को भूल पाना उनके लिए आसान नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा कि परिवार को अब न्याय का इंतजार है।हत्या में शामिल सभी आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी होनी चाहिए।

स्वजन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कराएगी और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कराकर परिवार को न्याय दिलाएगी।

बताते चलें कि शनिवार की सुबह टहलने निकले बैद्यनाथ महतो की केथरिया रामपट्टी चौक के समीप दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी।

घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। हालांकि, पुलिस का दावा है कि उसने मामले की जांच और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई शुरू कर है।

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर प्रशासन सख्त, दोषियों के साथ लापरवाह पुलिसकर्मियों पर भी होगी कार्रवाई

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या से भड़का आक्रोश: भीड़ ने आरोपी के घर को जलाया, पुलिस को किया लहूलुहान