Bihar Board 10th Topper: फैक्ट्री मजदूर के बेटे पवन ने टॉप 10 में पाई जगह, आईएएस बनने का सपना
BSEB Matric Result 2026: पवन कुमार ने बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में राज्य के टॉप 10 में जगह बनाई, सीतामढ़ी जिले में भी टॉप किया। माणिकचौक पश्चि ...और पढ़ें

रुन्नीसैदपुर प्रखंड का छात्र पवन कुमार। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। Bihar Board Class 10th Topper List: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 में रुन्नीसैदपुर प्रखंड के छात्र पवन कुमार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए राज्य के टॉप 10 में जगह बनाई है। उन्होंने 483 अंक हासिल कर न केवल जिले में टॉप किया, बल्कि सूबे में भी अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई।
पवन कुमार उच्च माध्यमिक विद्यालय, माणिकचौक पश्चिमी के छात्र हैं। उनकी इस सफलता से पूरे जिले में खुशी की लहर है और लोग उनकी मेहनत की सराहना कर रहे हैं।
साधारण परिवार से आने वाले पवन के पिता शिवेश पंडित गुजरात में एक निजी फैक्ट्री में मजदूरी करते हैं, जबकि उनकी मां सुनीता देवी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के बावजूद पवन ने स्वाध्याय के दम पर यह उपलब्धि हासिल की है।
पवन ने बताया कि उन्होंने रोजाना 8 से 10 घंटे तक नियमित पढ़ाई की और अपने लक्ष्य पर पूरा फोकस बनाए रखा। उनका मानना है कि अगर मेहनत ईमानदारी से की जाए तो सफलता जरूर मिलती है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। पवन का सपना संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनकर देश सेवा करने का है।
पवन की यह सफलता न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र के छात्रों के लिए प्रेरणा बन गई है।