Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    बिहार बोर्ड परीक्षा समिति के उपसचिव के घर डकैती, नकदी समेत लाखों का सामान लूट ले गए बदमाश

    Updated: Tue, 27 Jan 2026 09:52 AM (IST)

    सीतामढ़ी के परिहार प्रखंड में भारत-नेपाल सीमा पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के उपसचिव रामाश्रय प्रसाद यादव के घर डकैतों ने धावा बोल दिया। रविवार रात ...और पढ़ें

    लूट के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान। फोटो जागरण

    लूट के बाद बिखरा पड़ा घर का सामान। फोटो जागरण

    HighLights

    1. बिहार बोर्ड उपसचिव के घर डकैती हुई।

    2. पांच लाख नकद और लाखों के आभूषण लूटे।

    3. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित परिहार प्रखंड अंतर्गत बेला थाना क्षेत्र के भगवतीपुर वार्ड नंबर- 5 निवासी बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के उपसचिव सह शिक्षा विभाग के सेवानिवृत्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) रामाश्रय प्रसाद यादव के घर डकैतों ने धावा बोलकर नकद समेत लाखों के आभूषण व अन्य सामान लूट लिए।

    घटना रविवार की 12 बजे रात्रि की बताई गई है। डकैतों की संख्या करीब डेढ़ दर्जन बताई गई है। डकैतों ने करीब पांच लाख नकद, सोना-चांदी समेत लाखों की संपत्ति लूटकर ले गया।

    आधा घंटा तक डकैतों ने लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पर रात को ही एडीशनल एसपी आशीष आनंद व थानाध्यक्ष अचल अनुराग दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। वहीं गृहस्वामी से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।