यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Bihar Politics: कांग्रेस अब क्या करेगी? इस नेता ने भी ठोक दी अपनी दावेदारी, हाईकमान को दिया सीधा संदेश
शिवहर सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक अमित कुमार टुन्ना ने अपनी दावेदारी ठोक दी है। कांग्रेस के पूर्व विधायक ने स्पष्ट शब्दों में हाईकमान को संदेश दे ...और पढ़ें

संवाद सहयोगी, सीतामढ़ी। रीगा के पूर्व कांग्रेस विधायक अमित कुमार टुन्ना ने कहा कि जनविश्वास महारैली में लाखों की संख्या में उमड़ी भीड़ ने यह संकेत दे दिया है कि जनता तेजस्वी के नेतृत्व में बिहार में बदलाव चाहती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में यूपी और बिहार से 100 से ज्यादा सीटों पर इंडी गठबंधन के उम्मीदवार विजयी होंगे।
पूर्व विधायक टुन्ना नगर स्थित अपने प्रशासनिक कार्यालय में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने जनविश्वास महारैली की सफलता और उत्साह पूर्वक भागीदारी के लिए शिवहर, सीतामढ़ी, बैरगनिया, रीगा और सुप्पी क्षेत्र की आम जनता को बधाई दी।
पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दूत बनाकर रक्षा मंत्री को सीतामढ़ी भेजा था। बुद्धिजीवियों के साथ बैठक हुई और किसी भी बुद्धिजीवी को बोलने तक नहीं दिया गया। चुनावी फायदे के लिए राम का इस्तेमाल कर अयोध्या पर ध्यान केंद्रित करवाया जा रहा है, वहीं सीतामढ़ी को उपेक्षित किया गया।
'रक्षा मंक्षी ने भी प्रधानमंत्री की तरह...'
अमित कुमार टुन्ना ने आगे कहा कि रक्षा मंत्री ने भी प्रधानमंत्री की तरह ही किसी भी तरह की कोई भी घोषणा नहीं की। सीतामढ़ी शिवहर की जनता को निराशा हाथ लगी। आम आवाम ठगा सा महसूस कर रही है। एकमात्र उद्योग रीगा चीनी मिल को सरकार ने बंद करवा कर किसानों की कमर तोड़ दी है। वहीं शिवहर की जनता आज भी रेल सेवा के लिए आस लगाए बैठी है।
क्या आप शिवहर से चुनाव लड़ेंगे?
मीडिया द्वारा पूछे गए प्रश्न कि क्या आप शिवहर से चुनाव लड़ेंगे का जवाब देते हुए पूर्व विधायक टुन्ना ने कहा कि निश्चय ही आलाकमान यदि हम पर भरोसा कर टिकट देगा तो शिवहर की जनता का आशीर्वाद हमारे साथ होगा।
खबरें और भी
प्रेस वार्ता में कांग्रेस सेवा दल के राज्य प्रशिक्षक डा राजीव कुमार काजू, संतोष पासवान मोर बाबू, चुन्नू सिंह, वीरेंद्र कुमार साहू, प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि रितेश रमन सिंह, पूर्व प्रवक्ता मनोज सिंह, कृष्ण मोहन राम, सत्येंद्र यादव आदि थे।
चुनाव से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें।
ये भी पढ़ें- Pawan Singh: 'चुनाव तो लड़ना है, मगर...', पवन सिंह ने बता दी 'मन की बात', इस सीट पर सियासी हलचल तेज
ये भी पढ़ें- Prashant Kishor: '...इतनी सीटों पर सिमट जाएगी JDU', PK ने नीतीश कुमार को लेकर कर दी बड़ी भविष्यवाणी!