विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar News: छठ की छुट्टी के बाद स्कूल आई छात्रा अचानक हुई बेहोश, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत

By Mukesh KumarEdited By: Mohit Tripathi
Published: Wed, 22 Nov 2023 11:00 PM (IST)

बिहार के सीतामढ़ी में एक मध्य विद्यालय में बुधवार को पढ़ने गई एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। जबतक उसे ...और पढ़ें

छठ की छुट्टी के बाद स्कूल आई छात्रा अचानक हुई बेहोश।
छठ की छुट्टी के बाद स्कूल आई छात्रा अचानक हुई बेहोश।

HighLights

  1. विद्यालय आने के बाद अचानक बिगड़ी तबीयत।
  2. स्कूल के बरामदे में हुई बेहोश।
  3. टीबी से पीड़ित थी बच्ची: पिता

संवाद सूत्र, बाजपट्टी (सीतामढ़ी )। सीतामढ़ी जिले के बाजपट्टी प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बसौल उर्दू में बुधवार को पढ़ने गई एक छात्रा अचानक बेहोश हो गई। जब उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह बसौल गांव के निवासी राजेश मंडल की पुत्री संजना कुमारी (7वर्ष) बताई गई है।

छठ पूजा की छुट्टी के बाद वह पहले ही दिन स्कूल गई थी। पहली कक्षा में पढ़ती थी। इस प्रकार उसकी मौत की सूचना से स्कूली बच्चों के साथ-साथ गांव-समाज में कोहराम मचा है।

क्लास से निकलते ही बेहोश हुई बच्ची

जानकारी के मुताबिक, संजना विद्यालय आई, तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद शिक्षक ने उसे छुट्टी दे दी, लेकिन क्लास से बाहर निकलकर बरामदे पर आई तो वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आननफानन में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो गई थी मौत

विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद नूर आलम का कहना है कि संजना कक्षा में रो रही थी। उसके बाद शिक्षक ने उसे छुट्टी दे दी। इसके बाद वह बरामदे पर बेहोश हो गई। शिक्षकों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी पूनम कुमारी ने बताया कि बुधवार को करीब 10:30 वह कक्षा में रो रही थी। इसके बाद शिक्षक ने उसको घर जाने के लिए छुट्टी दे दी। तभी वह बेहोश हो गई और उसकी मौत हो गई।

टीबी से पीड़ित थी बच्ची

चिकित्सा पदाधिकारी मनीष चंद्र ने बताया कि उसे जब अस्पताल लाया गया, तो मृत्यु हो चुकी थी। उसमें कोई विशेष लक्षण नजर नहीं आया। उसके पिता राजेश मंडल ने बताया कि वह टीबी की बीमारी से पीड़ित थी। उसका इलाज चल रहा था। आज उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें:Banka News: 1.65 लाख एकड़ जमीन पर तीन हजार लोगों का अवैध कब्जा, ऑनलाइन जमाबंदी में सामने आई गड़बड़ी

प्रशांत किशोर ने नीतीश को लेकर भविष्‍यवाणी की ... बोले- लिखकर रख लो, साल 2024 में जदयू को मिलेंगी इतनी सीटें

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।