Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Politics: उपचुनाव में जीत से उत्साहित JDU, संजय झा ने किया 2025 विधानसभा चुनाव में 225 सीटें जीतने का दावा

    Updated: Mon, 25 Nov 2024 11:20 AM (GMT+05:30)

    डुमरा के विश्वनाथपुर चौक स्थित जानकी विहार परिसर में पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी ...और पढ़ें

    डुमरा के विश्वनाथपुर चौक स्थित जानकी विहार परिसर में JDU का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन
    डुमरा के विश्वनाथपुर चौक स्थित जानकी विहार परिसर में JDU का जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

    HighLights

    1. JDU के कार्यकर्ता सम्मेलन में नेताओं ने विधानसभा चुनाव के लिए भरा जोश
    2. 2025 विस चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का लें संकल्प:संजय झा

    जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। बिहार उपचुनाव और महाराष्ट्र चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत से जदयू में उत्साह है। पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य संजय झा ने रविवार को जगत जननी माता जानकी की प्राकट्यस्थली पर कहा कि यह 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव के पहले का ट्रेलर है। 2025 में हम 225 सीटें जीतेंगे। शनिवार को चार सीटों का रिजल्ट आया, जिसमें तीन सीटें विपक्ष के पास थीं और एक हमारे। जनता के आशीर्वाद से हमने चारों सीटें जीत ली हैं।

    बिहार में डबल इंजन की सरकार

    संजय झा ने कार्यकर्ताओं को कहा कि इस विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लें। बहुत दिनों बाद केंद्र व बिहार में डबल इंजन की सरकार है। सरकार की उपलब्धियों की चर्चा आमलोगों के बीच करें। विधानसभा चुनाव में अब एक साल रह गया है। उप चुनाव में हम क्लीन स्वीप करके आए हैं, विपक्ष अब पस्त हो चुका है। वहीं झारखंड में भी पार्टी का खाता खुला है।

    उन्होंने कहा कि बिहार के लोगों को यह ध्यान रखना होगा कि 2005 में नीतीश कुमार को कैसा बिहार मिला था और अब बिहार कैसा है। वे रविवार को डुमरा के विश्वनाथपुर चौक स्थित जानकी विहार परिसर में पार्टी के जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार कुशवाहा ने की। राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष झा ने कहा कि बिहार के विकास के लिए हम लोग पैकेज ला रहे हैं।

    बिहार को मिला 60 हजार करोड़ का अतिरिक्त बजट

    केंद्र सरकार के बजट में जब बिहार के बाढ़ की चर्चा हो रही थी तो विपक्ष हल्ला मचा रहे थे कि यह बिहार का बजट है। केंद्र सरकार ने बिहार के विकास के लिए 60 हजार करोड़ अतिरिक्त बजट दिया। साढ़े 11 हजार करोड़ बाढ़ के निदान के लिए केंद्र से आया। 19 वर्षों से नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री हैं। इसके पहले केंद्र की अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में रेल और कृषि मंत्री रहे, लेकिन आज तक एक भी दाग नहीं लगा है। आज जो केंद्र में नरेंद्र मोदी की सरकार है उसमें बिहार का बहुत बड़ा योगदान है।

    खबरें और भी

    राज्य की कानून-व्यवस्था बेहतर

    संजय झा ने कहा कि बिहार ने विकास की एक छलांग लगा दी है और एक छलांग लगाना है। राज्य की कानून व्यवस्था ठीक है, सड़क बन गए हैं। अगले पांच वर्ष में रोजगार के क्षेत्र में काम हो रहा है। बिहार का टाइम आ गया है। एनडीए में कोई कन्फ्यूजन नहीं है। 15 जनवरी के बाद एनडीए का सम्मेलन शुरू होगा, 2025 चुनाव में पिछला सभी हिसाब किताब बराबर कर देंगे। हम लोग ईमानदार नेता के साथ काम कर रहे हैं।

    वादे से दोगुना रोजगार मिले

    मंत्री मदन सहनी ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में जो विकास का काम किया वह देश दुनिया के लिए नजीर है। नीतीश कुमार ने दलित,पिछड़ा और अति पिछड़ा को आगे बढ़ाने का काम किया है। दस लाख नौकरी और दस लाख रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन आज 12 लाख नौकरी और 24 लाख लोगों को रोजगार दिया है। यह क्रम आगे भी जारी रहेगा।

    ये भी पढ़ें

    Waqf Bill:'नमाज और जकात का भी दस्तूर नहीं', वक्फ बोर्ड पर PM मोदी के बयान पर मौलाना मदनी का पलटवार

    Tarari upchunav Result: तरारी उपचुनाव में 5वें नंबर पर रहे लालू प्रसाद यादव, मिले केवल इतने वोट