By Jagran NewsEdited By: Sanjeev Kumar Updated: Sat, 15 Jun 2024 07:57 AM (IST)
Bihar Weather भीषण गर्मी से बेहाल बिहार के लोगों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने बिहार में मानसून को लेकर नई जानकारी दी है जिसके मुताबिक ब ...और पढ़ें
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी/पटना। Bihar Weather News: भीषण गर्मी और लू से बेहाल बिहारवासियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मौसम विभाग ने मानसून को लेकर नई जानकारी दी है। अगले तीन-चार दिनों में मानसून के आगमन के साथ ही उत्तर बिहार में मूसलाधार बारिश होगी।
18-19 जून को बिहार में होगी मूसलाधार बारिश
18-19 जून को कुछ स्थानों पर भारी बारिश की भी संभावना है। दो-तीन दिनों में तापमान में गिरावट के साथ ही लू की स्थिति समाप्त हो जाएगी। यह कहना है कि मौसम विभाग का।
डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के द्वारा शुक्रवार को अगले 19 जून तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में कहा गया है कि अनुकूल मौसमीय स्थिति के प्रभाव से पूर्वानुमानित अवधि में अच्छी बारिश की संभावना है।
कई जगह तेज हवा के साथ भारी बारिश का अनुमान
18-19 जून को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का अनुमान है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज हवा चल सकती है। मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि अगले दो दिनों में तापमान में गिरावट के साथ लू की स्थिति समाप्त हो जाएगी। एक-दो दिनों में तापमान लूढक कर 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास आ सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 24 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।
पुरवा हवा चलेगी
Bihar News: सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 40 से 50 प्रतिशत रहने की संभावना है। वहीं पूर्वानुमानित अवधि में 20 से 25 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से पुरवा हवा चलने का अनुमान है। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह में मिली राहत, दोपहर में उमस ने छुड़ाया पसीना शुक्रवार की सुबह मौसम पूरी तरह बदला रहा।
बीते 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहे
बीते 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रहे। इसके कारण लोगों को सुबह में थोड़ी राहत महसूस हुई। करीब 11 बजे तक लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि 11 बजे के बाद धूप निकलते ही एक बार फिर उमस से लोगों को पसीना छूटने लगा।
पिछले कुछ दिनों की अपेक्षा तापमान में कोई खास गिरावट नहीं दिखी,पर सुबह में थोड़ा सुकून लाेगों को जरूर मिला। वैसे मानसून की आहट के साथ ही अब मौसम में बदलाव दिखने लगा है। मौसम विभाग ने भी अगले तीन-चार दिनों में मानसून के आने की संभावना जताई है।