सीतामढ़ी में दिनदहाड़े 4.47 लाख की लूट, पिस्टल दिखाकर छीने रुपये
सीतामढ़ी के बथनाहा थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक बड़ी लूट हुई है। टंडसपुर स्थित फौजी लाइन होटल के पास एक रस्ट फैक्ट्री के मुंशी से अज्ञात बदमाशों ने प ...और पढ़ें

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और लोगों की जुटी भीड़। जागरण
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। जिले के बथनाहा थाना क्षेत्र में गुरुवार को अपराह्न करीब चार बजे दिनदहाड़े हुई लूट की एक बड़ी वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के टंडसपुर स्थित फौजी लाइन होटल के पास एक रस्ट फैक्ट्री के मुंशी से अज्ञात बदमाशों ने पिस्टल के बल पर चार लाख 47 हजार रुपये लूट लिए। अपाचे बाइक पर सवार तीन बदमाश अचानक वहां पहुंचे और मुंशी को हथियार दिखाकर नकदी लूट ली।
वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों बदमाश मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही बथनाहा थाना की पुलिस और एडीशनल एसपी आशीष आनंद भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि अपराधियों की पहचान की जा सके।