बिजली बिल बकाया पर कटे कनेक्शन कैसे होंगे बहाल? विभाग की पूरी प्रक्रिया आई सामने
Power Connection Reconnect: बिजली विभाग मार्च माह में बकायेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। पुपरी (सीतामढ़ी) में 5000 रुपये से अधिक बकाया वाले ...और पढ़ें

बिना बकाया चुकाए बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े जाने पर अलग से होता है जुर्माना। फाइल फोटो

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
संवाद सहयोगी, पुपरी (सीतामढ़ी)। Bihar Power Department: मार्च माह को देखते हुए बिजली विभाग ने बकायेदार उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है।
विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता मो. नवील अंसारी के निर्देश पर बिजली बिल वसूली और कनेक्शन काटने के लिए सेक्शन स्तर पर विशेष टीमों का गठन किया गया है।
टीमें घर-घर जांच कर उन उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रही हैं, जिन पर पांच हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया है। विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष के अंतिम महीने में राजस्व वसूली को लेकर यह अभियान चलाया जा रहा है।
12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी
अभियान के तहत पुपरी प्रशाखा क्षेत्र में अब तक 256 उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति काट दी गई है। वहीं बिजली चोरी के आरोप में 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की गई है।
हर माह 1.5 प्रतिशत ब्याज
विभागीय अधिकारियों के अनुसार बकाया राशि पर हर माह 1.5 प्रतिशत (करीब 18 प्रतिशत वार्षिक) की दर से ब्याज लिया जाता है। यदि किसी उपभोक्ता का कनेक्शन काट दिया जाता है, तो उसे बकाया बिल के साथ री-कनेक्शन शुल्क जमा करना होगा। इसके बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
अधिकारियों ने बताया कि यदि उपभोक्ता बिना बकाया चुकाए बिजली का उपयोग करते हुए पकड़े जाते हैं, तो उनके खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया जा सकता है और जुर्माना भी लगाया जाएगा।
ससमय भुगतान पर छूट
वहीं समय पर बिल भुगतान करने वाले उपभोक्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए विभाग ने छूट का भी प्रावधान किया है। बिल जारी होने के 15 दिनों के भीतर भुगतान करने पर 1.5 प्रतिशत की छूट मिलती है, जबकि ऑनलाइन भुगतान करने पर अतिरिक्त एक प्रतिशत की रियायत दी जाती है।
इसके अलावा स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को प्रति यूनिट 25 पैसे की छूट भी दी जा रही है।
अभियान लगातार जारी
विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल के सहायक अभियंता धीरेंद्र कुमार धीरज ने बताया कि बिजली बिल वसूली और राजस्व संग्रहण को लेकर सख्ती बरती जा रही है। बकाया बिल वसूली, बिजली चोरी के मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने और बकायेदारों के कनेक्शन काटने का अभियान लगातार जारी रहेगा।
खबरें और भी
उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे जल्द से जल्द अपना बकाया बिल जमा कर दें, ताकि जुर्माना या कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके।