Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    भागलपुर की महिला सिपाही काे कांस्टेबल ने बनाया हवस का शिकार, शादी से मुकरा तो जान देने पर तुली

    Updated: Wed, 15 May 2024 07:39 PM (IST)

    Bihar Crime News बिहार के सीतामढ़ी में कार्यरत एक सिपाही पर भागलपुर में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी ने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण करने और दहे ...और पढ़ें

    भागलपुर की महिला सिपाही काे कांस्टेबल ने बनाया हवस का शिकार। (सांकेतिक फोटो)
    भागलपुर की महिला सिपाही काे कांस्टेबल ने बनाया हवस का शिकार। (सांकेतिक फोटो)

    HighLights

    1. सीतामढ़ी एसपी से आरोपी पुलिसकर्मी के विरूद्ध पीड़िता ने की शिकायत, महिला थाने भेजा गया मामला
    2. पीड़िता का आरोप-कार्रवाई से कन्नी काट रही सीतामढ़ी पुलिस, 13 मई को नवगछिया में आत्महत्या का किया प्रयास

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिला पुलिस बल में कार्यरत एक सिपाही पर भागलपुर में कार्यरत महिला पुलिसकर्मी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक शोषण करने और दहेज की लालच में दूसरी जगह शादी के लिए अब रिश्ता तोड़ने का उसपर आरोप लगा है। इसकाे लेकर महिला पुलिसकर्मी सीतामढ़ी एसपी और अन्य पुलिस अफसरों के समक्ष न्याय की गुहार लगा रही है।

    25 साल की महिला पुलिसकर्मी का कहना है कि कहीं सुनवाई नहीं होने से वह बेहद चिंतित है और जिंदगी खत्म करने पर तुली है। उसने भागलपुर के नवगछिया में दो दिन पहले खुदकुशी का प्रयास किया। मगर उसको बचा लिया गया। उसने एसपी मनोज कुमार तिवारी को आवेदन देकर सीतामढ़ी में कार्यरत पुलिसकर्मी की करतूतों की शिकायत की है।

    एसपी ने महिला थानाध्यक्ष भेजी शिकायत

    महिला पुलिसकर्मी ने बताया है कि उसके आवेदन को एसपी ने महिला थानाध्यक्ष को अग्रसरित कर दिया। महिला थानाध्यक्ष श्वेता स्वराज ने कहा कि पीड़िता के आवेदन के अनुसार यह मामला भागलपुर पुलिस के क्षेत्राधिकार का है इसलिए यहां कांड अंकित नहीं किया गया है।

    पीड़िता ने पुलिस को दिए अहम सबूत

    पीड़िता का कहना है कि महिला थाने की पुलिस को उसने सारे सुबूत पेश किए हैं जैसे-वॉटसऐप चैटिंग का स्क्रीन शॉट, बाइक पर साथ घूमते हुए फोटो, वीडियो कॉलिंग व नार्मल कॉलिंग की स्क्रीन शॉट, मुंह दिखाई में लड़के की मां के द्वारा भेंट किए जा रहे उपहार की तस्वीर वगैरह।

    खबरें और भी

    नवंबर में होनी थी शादी, अब...

    पीड़िता का कहना है कि शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। 2017 बैच की वह सिपाही है। नवगछिया में कार्यरत है। वैसे बांका जिले की रहने वाली है।

    पीड़िता ने बताया कि जून 2023 में उसकी शादी सीतामढ़ी जिला पुलिस में कार्यरत एक सिपाही से हुई थी। वह मुंगेर का रहने वाला है। लड़के वालों ने उपहार स्वरूप पांच लाख रुपये भी ले लिए हैं।

    शादी होने की बात नवंबर 2023 में किसी शुभ तिथि को तय हुई थी। इस बीच आरोपी फोन पर बातचीत करने लगा तथा मिलने का दबाव बनाने लगा।

    पीड़िता ने बताया कि पहले तो वह इनकार की परंतु शादी टूट न जाए इस डर-भय से उससे मिलने-जुलने लगी। मिलने-जुलने के दौरान उसने ने कहा कि पत्नी के रूप में हृदय से स्वीकार कर लिया हूं। शादी तो होनी ही है।

    इस प्रकार उसने अपने झांसे में लेकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। अब वह शादी से इनकार कर रहा है। लड़के एवं उसके माता-पिता, भाई-बहन ज्यादा दहेज की लालच में शादी से इनकार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: Madhubani Lok Sabha Seat: कांग्रेस-राजद ने यादव तो भाजपा ने ब्राह्मण चेहरे पर कभी नहीं लगाया दांव

    उधर कमाने पंजाब गया पति, इधर फाइनेसकर्मी के साथ आपत्तिजनक हालत में मिली पत्नी, जब गांव वालों ने पकड़ा तो...