Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    ट्रेन या स्टेशन में बोतलबंद पानी के नए विकल्प, रेलवे ने 12 और ब्रांड्स के बिक्री की इजाजत दी

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 03:39 PM (IST)

    रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए समस्तीपुर मंडल के स्टेशनों पर 'रेल नीर' के अलावा 12 अन्य बोतलबंद पानी ब्रांडों की बिक्री की अनुमति दी है। यह निर्ण ...और पढ़ें

    सांकेतिक फोटो

    सांकेतिक फोटो

    HighLights

    1. समस्तीपुर मंडल में 12 नए पानी ब्रांडों की बिक्री की अनुमति।

    2. यात्रियों को अब अधिक स्वच्छ पेयजल विकल्प उपलब्ध होंगे।

    3. गर्मी और बढ़ती यात्री संख्या के कारण लिया गया निर्णय।

    संवाद सहयोगी, सीतामढ़ी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्व मध्य रेल, हाजीपुर द्वारा समस्तीपुर मंडल के सभी स्टेशनों पर 'रेल नीर' के अतिरिक्त अन्य स्वीकृत बोतलबंद पेयजल ब्रांडों की बिक्री की अनुमति दे दी गई है।

    रेलवे के इस फैसले से यात्रियों को अब स्टेशनों पर पीने की पानी को लेकर अब अधिक विकल्प उपलब्ध होंगे। रेल प्रशासन की ओर से जारी सूचना के अनुसार, एक लीटर पानी की बोतल 14 रुपये और 500 मिलीलीटर की बोतल 9 रुपये में उपलब्ध होगी। इसकी जानकारी समस्तीपुर डीआरएम ने अपनी एक्स पोस्ट में दी है।

    इन ब्रांड्स को मिली परमिशन 

    समस्तीपुर मंडल के स्टेशनों पर जिन स्वीकृत पेयजल ब्रांडों की बिक्री की अनुमति दी गई है, उनमें किनले, किंगफिशर प्रीमियम, अडास एक्वा प्लस, जीवन धारा, किंग रायल, ड्राप एक्वा, एलीश, मंगलम नीर, रायल चैलेंज और जल मेरा शामिल हैं।

    रेलवे द्वारा रेल नीर पीने की पानी के अलावा कुल 12 ब्रांडो की बोतल बंद पीने की पानी बिक्री की मंजरी दी गई है। इसके साथ ही रेलवे ने यह भी स्पष्ट किया है कि समस्त ट्रेनों की पेंट्री सेवाओं के साथ-साथ समस्तीपुर, दरभंगा और मुजफ्फरपुर स्टेशनों पर 'रेल नीर' की उपलब्धता अनिवार्य रूप से जारी रहेगी।

    गर्मी को देखते हुए लिया गया निर्णय

    रेल प्रशासन का कहना है कि गर्मी के मौसम और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि यात्रियों को पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जा सके।

    खबरें और भी

    स्वीकृत 12 ब्रांडों के अलावा अगर किसी और दूसरे ब्रांड की बोतल बंद पानी की बिक्री किए जाने पर रेलवे उस वेंडर के खिलाफ कार्रवाई करेगा।

    सबसे बिजी रूट है समस्तीपुर रेल मंडल

    बताते चलें कि समस्तीपुर रेल मंडल उत्तर भारत को पूर्वोत्तर राज्यों और देश के अन्य हिस्सों से जोड़ने वाला बेहद व्यस्त रेल नेटवर्क है। अकेले समस्तीपुर जंक्शन से प्रतिदिन करीब 135 से 140 ट्रेनें गुजरती या ठहरती हैं।

    वहीं, पूरे रेल मंडल के विभिन्न रूटों से होकर रोजाना 350 से अधिक पैसेंजर, एक्सप्रेस, सुपरफास्ट और मालगाड़ियां संचालित होती। मंडल में मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सहरसा, जयनगर, सीतामढ़ी, बापूधाम मोतिहारी और -रक्सौल जैसे महत्वपूर्ण रेलखंड शामिल हैं।

    घनी आबादी वाले उत्तर बिहार और मिथिलांचल क्षेत्र को कवर करने वाले इस रेल मंडल में यात्रियों का दबाव हमेशा अधिक रहता है।

    यह भी पढ़ें- बिना पटना आए बिहारशरीफ-राजगीर का सफर होगा आसान, डीडीयू-हावड़ा रूट पर मिलेगी सुपरफास्ट रफ्तार