सीतामढ़ी में बाजार से घर जा रहे युवक को मारी गोली, बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस
बिहार के सीतामढ़ी जिले में मंगलवार देर रात एक युवक सुभाष कुमार को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नरगा बाजार से घर लौटते समय हुई इस घ ...और पढ़ें
-1773207769708_m.webp)
HighLights
सीतामढ़ी में युवक को बदमाशों ने गोली मारी।
नरगा बाजार से घर लौटते समय हुई घटना।
घायल युवक अस्पताल में भर्ती, पुलिस जांच में जुटी।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। बिहार के सीतामढ़ी जिले के बेला थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक युवक को बदमाशों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जबकि बदमाश मौके से फरार हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के शिवनगर निवासी सुभाष कुमार नरगा बाजार से घर आ रहे थे। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बदमाशों ने उन पर गोली चला दी। गोली सुभाष कुमार के पेट के पास लगी, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी होकर गिर पड़े।
गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जुटे और घायल युवक को इलाज के लिए सीतामढ़ी के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है।
इस बाबत एडीशनल एसपी आशीष आनंद ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। युवक गोली लगने के बाद से बेहोशी की हालत में है। उससे पूछताछ के बाद ही घटना की सत्यता की जानकारी होगी। वैसे पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच कर रही है।