Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 31, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Bihar Crime: सीतामढ़ी में बदमाशों का बढ़ा मनोबल, दूसरी बार फूस के घर में लगा दी आग; धू-धू कर जल गया सामान

    By Jagran NewsEdited By: Mukul Kumar
    Updated: Wed, 31 Jan 2024 08:00 PM (IST)

    सीतामढ़ी में देर रात तकरीबन दो बजे अज्ञात बदमाशों ने रोहित झा के पुत्र विरंजन झा के फूस के घर में आग लगा दी। जिससे घर जल गया। घर में लगभग सात हजार रुपय ...और पढ़ें

    सीतामढ़ी में अगलगी में जला फूस का घर
    सीतामढ़ी में अगलगी में जला फूस का घर

    HighLights

    1. पिछले साल भी बदमाशों ने लगा दी थी आग
    2. पुलिस ने नहीं की अब तक कोई कार्रवाई

    संवाद सूत्र, सीतामढ़ी। शहर से सटे नगर थाना क्षेत्र के भासर नरोई टोला वार्ड नंबर- 11 में मंगलवार की देर रात तकरीबन दो बजे अज्ञात बदमाशों ने रोहित झा के पुत्र विरंजन झा के फूस के घर में आग लगा दी। जिससे घर जल गया। घर में लगभग सात हजार रुपये की संपत्ति भी जलकर नष्ट हो गई।

    पीड़ित द्वारा बताया गया कि अगलगी की घटना के वक्त सारा परिवार घर में सो रहा था। पिछले साल भी इसी महीने बदमाशों ने घर में आग लगा दी थी। उस समय भी लाखों रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई थी। शिकायत के बावजूद पुलिस ने बदमाशों को गिरफ्तार कर कार्रवाई नहीं की।

    आग लगाते हुए किसी भी व्यक्ति को नहीं देखने की बात भी कही है। आग की लपट को देख घर के लोग जगे और उस पर काबू पाया। पीड़ित व्यक्ति के द्वारा डायल 112 नंबर पर फोन किया गया, लेकिन पुलिस घटनास्थल पर नहीं पहुंची।

    इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। पीड़ित व्यक्ति द्वारा थाने में आवेदन दिया गया है। आवेदन के आधार पर पुलिस पदाधिकारी द्वारा जांच कर करवाई जा रही है। इस घटना में शामिल व्यक्ति पर कार्रवाई हाेगी।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें-

    Bihar News: ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी, गलती पर कटेगा अब ई-चालान; ऐसे भरना होगा जुर्माना

    I.N.D.I.A से नाता टूटते ही बदली Nitish Kumar की वाणी, अब Hemant Soren के लिए कर दी ऐसी टिप्पणी